जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप: पहले मैच में एस एम सी प्रधानगोड़ा ने 3-0 से जबकि दूसरे मैच में ग्रीन एरिया डलभंगा ने 7-3 से की जीत दर्ज

सरायकेला – खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप में आज खेले गए पहले मैच में एस एम सी प्रधानगोड़ा ने एस के स्पॉटिंग हरिभंजा की टीम को 3-0 से पराजित किया ।

अर्जुना स्टेडियम खरसावां में खेले गए पहले मैच के मात्र पांचवें मिनट में मिले एक बॉल को सुधीर टुडू ने गोल में बदलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। मैच के 45 वें मिनट में बीरसिंह माझी ने दूसरा जबकि 47 वें मिनट में पुनः सुधीर ने अपना दूसरा और टीम के लिए तीसरा गोल कर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर ली। आज खेले गए इस मैच में रेफरी की भूमिका संतोष महतो, अनुराग सोय, विकास कुमार, एवं कृष्णा पाड़ेया ने निभाई।

अर्जुना स्टेडियम में आज खेले गए दूसरे मैच में ग्रीन एरिया डलभंगा ने सरना एकेडमी सेनेडीह को 7-3 से पराजित कर बड़ी जीत दर्ज की। बरसात से प्रभावित इस मैच में दलभंगा की टीम ने तेज शुरुआत की और मैच के पहले दस मिनट के दौरान ही दो गोल स्कोर कर डाला । दलभंगा के धुना हेंब्रम ने पहला जबकि मार्टिन पूर्ति ने दूसरा गोल स्कोर किया।

उसके पश्चात दलभंगा के संजय मुंडा ने मैच का तीसरा, पांचवा और छठा गोल स्कोर कर अपनी तिकड़ी पुरी की। इस टीम के हरिदेव मुंडा ने अपनी टीम की ओर से अंतिम गोल किया। सेनेडीह की ओर से भी कई जबाबी हमले हुए। इस टीम के स्ट्राइकर शंकर हेंब्रम ने 2 जबकि डी हेंब्रम ने 1 गोल स्कोर किया।
इस मैच का संचालन सुखदेव गौड़, एन के सिंहदेव, कृष्णा पाड़ेया एवं लक्ष्मण सरदार ने किया।

अर्जुना स्टेडियम खरसावां में खेले जाने वाले 25 जुलाई के मैच
पहला मैच :
डी एस ब्रदर्स सरमाली बनाम जिया स्पॉटिंग सीनी
समय 2:00 बजे
दूसरा मैच :
दीनबंधु एफ सी चक्रधरपुर बनाम तूड़ियान एफ सी खरसावां
समय 4: 00 बजे
