Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चाईबासा : सुमित सिंह यादव हत्याकांड में दो और धराये

चाईबासा में हुए सुमित सिंह यादव हत्याकांड में पुलिस को आज एक और सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस ने और दो संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के नाम रवि टोप्पो और विजय दास बताये गये। पुलिस ने दोनों के पास से एक पल्सर और एक यामाहा बाइक जब्त किया है। इससे पहले पुलिस ने इस हत्याकांड में अभिजीत अधिकारी औऱ सौरफ राज को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इन दोनों को बीते 20 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। मुख्य आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस बात की जानकारी चाईबासा के सदर SDPO बहामन टूटी ने मीडिया के साथ साथा की।

SDPO ने मीडिया को बताया कि बीते 13 जुलाई की रात करीब 9:45 बजे सुमित सिंह यादव की हत्या कर दी गयी थी। न्यू नीमडीह कालोनी में अपराधियों ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। मृतक के पिता राजकुमार सिंह यादव के बयान पर सदर थाना में 14 जुलाई को हत्या का मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद चाईबासा एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सदर SDPO बहामन टूटी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम में सदर और मुफ्फसिल थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल हैं।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी अनुसंधान और खुफिया सूचना के आधार पर पांच आरोपियों की पहचान की थी। इससे पहले अभिजीत अधिकारी और सौरभ राज उर्फ विक्टर को 20 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। गुरुवार को पुलिस ने रवि टोप्पो और विजय दास को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या में शामिल होने की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई दो बाइक भी बरामद की हैं। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *