Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

श्रावण माह की चौथी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

देवघर : श्रावण माह की पवित्र चौथी सोमवारी को बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कांवरियों ने लंबी कतारों में खड़े होकर “बोल बम” के जयघोष के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। बाबा नगरी पूरी तरह हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठी।

पवित्र गंगाजल से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर भक्तों ने अपने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे।यह सोमवार भी आस्था, संयम और श्रद्धा का प्रतीक बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *