Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जननायक शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु सीपीआई (एमएल) सिंहभूम इकाई द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर, जमशेदपुर में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) — सिंहभूम इकाई द्वारा आदिवासी आंदोलन के अग्रणी नेता एवं जननायक शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक सम्मान सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम का. आर. पी. चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ की गई, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने शिबू सोरेन के संघर्षमय जीवन और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात सभी नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपने सम्मान को प्रकट किया।

इस श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और शिबू सोरेन के जीवन, आदिवासी अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष, तथा सामाजिक न्याय की दिशा में उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया और कहा कि शिबू सोरेन केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार और आंदोलन का नाम थे।सभा के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे शिबू सोरेन के अधूरे सपनों को साकार करने के लिए जनसंघर्ष को तेज करेंगे और आदिवासी, दलित, गरीब वर्गों के अधिकारों के लिए एकजुट होकर लड़ेंगे।

कार्यक्रम का समापन निम्नलिखित नारों के उद्घोष के साथ किया गया, जिससे समस्त वातावरण जोश और प्रतिबद्धता से भर गया।

नारे:

“शिबू सोरेन अमर रहें!”

“जमीन हमारी, हक हमारा!”

“जो लड़ेंगे, वो जीतेंगे!”

“आदिवासी एकता – ज़िंदाबाद!”

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कॉं. भरत यादव, कॉं. कलपना यादव, कॉं.राजेंदर राम , कॉं. आर. पी. चौरसीया, कॉं. आर. पी. चौधरी, कॉं. चंद्रशेखर प्रसाद यादव, कॉं. कौशल किशोर, कॉं. अयोघ्या सिंह , कॉं. ललन शर्मा,कॉं. सरयू रविदास, कॉं. ओम प्रकाश आर्य, कॉं. शिव चरण हलधर, राम बल्लव साहु , कॉं. ऐस. विश्वकर्माएंवम अन्य उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *