Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चाईबासा : रेलवे ट्रैक पर मिली जवान लड़के की सिर कटी लाश, इलाके में सनसनी

चाईबासा में सोमवार तड़के बरकंदाज टोली में एक जवान लड़के की डेड बॉडी क्षत-विक्षत हालत में मिली। सिर धड़ से अलग हो चुका था। बॉडी चाईबासा रेलवे स्टेशन से लगभग 500 मीटर दूर ओवरब्रिज के सामने पोल संख्या 312/13 और 312/15 के बीच मिली। शव मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। आसपास के लोग और रेलवे के कर्मचारी मौके पर जुट गये। मृतक की शिनाख्त करीब 23 साल के अजीत टोप्पो के तौर पर की गयी है। मृतक के पिता का नाम गुड्डू टोप्पो बताया है।

घटना सोमवार की सुबह करीब 5:15 से 5:30 बजे के बीच की है।मिली जानकारी के अनुसार, अजीत टोप्पो सुबह अचानक घर से निकल गया था। परिजनों के कुछ समझने से पहले ही उन्हें सूचना मिली कि अजीत ने ट्रेन के आगे कटकर उसने खुद को मिटा लिया। अजीत के पिता गुड्डू टोप्पो ने बताया कि उनका बेटा इंटर पास करने के बाद पढ़ाई छोड़कर छोटे-मोटे काम कर रहा था। घर में किसी प्रकार का विवाद या तनाव नहीं था, जिससे समझ नहीं आ रहा है कि उसने यह कदम क्यों उठाया।

ग्राम के मुखिया लालू कुजूर ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, जहां अजीत का सिर धड़ से अलग पड़ा था। परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत में किसी विवाद की बात सामने नहीं आई।घटना की सूचना मिलते ही चाईबासा जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *