सरायकेला में झामुमो ने मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला राष्ट्रपति से मुख्य चुनाव आयुक्त को वर्खास्त करने की अपील
सरायकेला 28 सितंबर, 2026.
सोमवार(भाग्य सागर):
सरायकेला जिला मुख्यालय के गैरेज चौक पर सोमवार की संध्या झामुमो सरायकेला-खरसावाँ जिला समिति द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर जोर दार विरोध प्रदर्शन किया गया, इस कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो ने किया।

इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, मतदाता सूची, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) तथा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए जोरदार नारेबाजी की।
मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो ने कहा कि केंद्र सरकार अपने राजनीतिक हितों के लिए चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर रही है। एस.आई.आर के माध्यम से विपक्ष समर्थक मतदाताओं का नाम चुन-चुनकर मतदाता सूची से हटाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या और आम जनता के मताधिकार के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया।

डॉ. महतो ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता पर जनता का विश्वास कायम रहना आवश्यक है। उन्होंने राष्ट्रपति महोदया से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने तथा लोकतंत्र की रक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।
झामुमो की पांच सूत्री मांगें…
1.चुनाव आयोग एक तरफा कार्यप्रणाली बंद करे।
2.वोटर लिस्ट में धांधली को अविलम्ब ठीक किया जाए।
3.एस.आई आर में योग्य मतदाताओं का नाम काटना बंद हो।
4.आम जनता के लोकतांत्रिक एवं मताधिकार से जुड़े अधिकार छीनना बंद हो।
5.महामहिम राष्ट्रपति अविलम्ब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करें।

झामुमो जिलाध्यक्ष ने कहा झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व मे झामुमो लोकतांत्रिक अधिकारों, संविधान और प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाता रहेगा।
इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश महली, कृष्णा वास्के, गुरु चरण मुखी, सुधीर महतो, रानी हेमब्रम, जिला सचिव वैद्यनाथ टुडू, जिला उपाध्यक्ष भोला मोहन्ति, धरमु गोप, सरायकेला नपं अध्यक्ष मनोज चौधरी, मंच मोर्चा अध्यक्ष जन्नत हसन, बेनीमाधव महतो, दुर्गालाल मुर्मू, जगदीश महतो, झामुमो नगर अध्यक्ष शम्भू आचार्य, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेमब्रम, भोमरा माझी, प्रवक्ता मांगीलाल महतो, युवा नेता सन्नी सिंह, राजेश गोप, अनूप सिंगदेव, विजय महतो, नायडू गोप, कृष्णा राणा, राहुल आचर्य, सौरव साहू, विशु कवि, सूरज सिंह सहित काफी संख्या मे झामुमो नेता एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

