Categories

October 20, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

ICC T20I Rankings: गेंदबाजों की रैंकिंग में भारतीय महिला स्पिनरों का दबदबा, देखें पूरी लिस्ट

आईसीसी की ताजा महिला टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भारतीय महिला गेंदबाजों और स्पिनरों का वर्चस्व एक बार फिर देखने को मिला है। श्री चारणी और दीप्ति शर्मा ने अपनी शीर्ष पोजीशन बरकरार रखी है, जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाली तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा ने भी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है।

नंदनी शर्मा ने लगाई 26 पायदान की छलांग

जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरुआती दो मुकाबलों में तीन विकेट झटकने वाली नंदनी शर्मा को आईसीसी टी20I गेंदबाजों की सूची में जबरदस्त फायदा हुआ है। वह 26 स्थान की छलांग लगाकर अब 45वें नंबर पर आ गई हैं। इस सीरीज में वह सबसे अधिक विकेट लेने वाली संयुक्त गेंदबाजों में शुमार हैं। इसके अलावा, बेहतरीन गेंदबाजी कर रही क्रांति गौड़ ने भी 9 स्थानों का सुधार करते हुए 43वीं पोजीशन हासिल कर ली है।

दूसरी तरफ, भारतीय स्पिनर श्री चारणी और दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजों की रैंकिंग के पहले और दूसरे स्थान पर अपना मजबूत कब्जा बरकरार रखा है। चारणी पहले पायदान पर और दीप्ति शर्मा दूसरे पायदान पर बनी हुई हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ दोनों खिलाड़ियों ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए अपनी स्थिति और अधिक मजबूत कर ली है।

आईसीसी महिला टी20I गेंदबाजों की टॉप-10 रैंकिंग:

रैंकटीमखिलाड़ीरेटिंग
1भारतश्री चरानी811
2भारतदीप्ति शर्मा748
3इंग्लैंडसोफी एक्लेस्टोन723
4इंग्लैंडचार्ली डीन722
5इंग्लैंडलॉरेन बेल712
6इंग्लैंडलिन्से स्मिथ704
7दक्षिण अफ्रीकानोंकुलुलेको म्लाबा683
8ऑस्ट्रेलियाएनाबेल सदरलैंड677
9पाकिस्ताननशरा संधू676
10पाकिस्तानसादिया इकबाल669

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड सीरीज का भी दिखा असर

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही ट्रांस-तस्मान सीरीज के पहले मैच के बाद भी गेंदबाजों की रैंकिंग में कुछ बड़े फेरबदल देखने को मिले हैं।

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एनाबेल सदरलैंड एक स्थान ऊपर चढ़कर 8वें नंबर पर पहुंच गई हैं। वहीं न्यूजीलैंड की जेस केर ने 5 पायदान की छलांग लगाकर 17वां स्थान हासिल किया है। इसके अलावा, ब्री इलिंग 6 स्थान ऊपर चढ़कर 23वें और नैंसी पटेल 5 पायदान के सुधार के साथ 35वें पायदान पर पहुंच गई हैं।

बल्लेबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड की खिलाड़ियों को फायदा

टी20I बल्लेबाजों की सूची में न्यूजीलैंड की तरफ से मैडी ग्रीन और जॉर्जिया प्लिमर ने शानदार सुधार किया है। मैडी ग्रीन 3 पायदान ऊपर चढ़कर 34वें स्थान पर पहुंच चुकी हैं, जबकि जॉर्जिया प्लिमर ने 13 स्थान की बड़ी छलांग लगाते हुए 48वीं रैंक हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी स्टार बल्लेबाज बेथ मूनी टी20ई बल्लेबाजों की रैंकिंग में अब भी दुनिया की नंबर-1 बल्लेबाज बनी हुई हैं।

आईसीसी महिला टी20I बल्लेबाजों की टॉप-10 रैंकिंग:

रैंकटीमखिलाड़ीरेटिंग
1ऑस्ट्रेलियाबेथ मूनी785
2दक्षिण अफ्रीकालौरा वोल्वार्ड्ट766
3ऑस्ट्रेलियाजॉर्जिया वोल762
4भारतशेफाली वर्मा757
5भारतस्मृति मंधाना753
6श्रीलंकाचमारी अटापट्टू735
7वेस्टइंडीजहेली मैथ्यूज732
8न्यूजीलैंडअमेलिया केर688
9ऑस्ट्रेलियाताहलिया मैक्ग्रा679
10भारतहरमनप्रीत कौर649

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *