उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया EVM वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण
सरायकेला,26 अक्टूबर 2026, सोमवार (भाग्य सागर)

उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी सरायकेला-खरसावां नितिश कुमार सिंह द्वारा आज सामुदायिक भवन, सरायकेला स्थित EVM वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया गया।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप ई वी एम
एवं वी वी पैट मशीनों के सुरक्षित रख रखाव, वेयरहाउस भवन की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, सी सी टी वी कैमरों की कार्यशीलता तथा अन्य संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के क्रम में वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, परिसर एवं भवन के रखरखाव, निगरानी प्रणाली तथा निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की जांच की गई। साथ ही, भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि ई वी एम एवं वी वी पैट मशीनों की सुरक्षा, पारदर्शिता और रखरखाव की व्यवस्था प्रभावी बनी रहे।

इस अवसर पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, पारुल सिंह सहित निर्वाचन कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहे।

