बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और जाने-माने डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन हो गया
दो दिन पहले किसी शख्स ने होली खेलते हुए तस्वीरें पोस्ट की हों और खबर आए कि वो दुनिया से चला गया. कितना शॉकिंग होगा!. ऐसा ही कुछ ऐक्टर-डायरेक्टर Satish Kaushik के साथ हुआ. 7 मार्च को उन्होंने जावेद अख्तर के घर होली खेलते हुए फोटोज ट्वीट कीं थीं. वो कितने खुश थे. पर आज हम सब दुखी हैं. सतीश कौशिक इस दुनिया से चले गए. जाते वक़्त उन्होंने अपनी पिक्चर के टाइटल का नाम दोहराया होगा, ‘जाने भी दो यारो’. उनके निधन पर तमाम सेलिब्रिटीज के शोक में डूबे हुए शॉकिंग रिएक्शन आ रहे हैं.
प्रमुख फिल्में
