भाजपा नगर कमेटी सरायकेला के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 72 यूनिट रक्त संग्रह हुआ l
भाजपा नगर अध्यक्ष बद्रीनारायण दरोगा के नेतृत्व में सरायकेला सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में भाजपा नगर कमेटी ने रक्त की कमी को देखते हुए शिविर का आयोजन किया l रक्तदान प्रभारी सह नगर महामंत्री सुमित चौधरी और सुदीप महंती ने बताया कि लगातार सरायकेला स्थित ब्लड बैंक में रक्त की कमी की सूचना जानकारी मिल रही थी l जिसे कम करने के लिए भाजपा नगर कमेटी ने युवा साथियों के सहयोग से पूर्व की भांति फिर से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया l इस शिविर में काफी संख्या में प्रथम रक्तदाता के साथ-साथ महिलाएं और वरिष्ठ जनों ने भी रक्तदान किया l वार्ड पार्षद जुगल तपे, गौतम नायक एवं कई वार्ड पार्षदों के परिजनों ने भी रक्तदान किया l सरायकेला सदर अस्पताल पूरे आसपास के एक सौ से अधिक गांव के इलाज का एक ही मात्र माध्यम है और यहां आपातकालीन स्थिति में भी रक्त की उपलब्धता नगण्य हो गई थी जो की चिंता का विषय था l इस रक्तदान शिविर में भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक ,पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, भाजपा नेता रमेश हंसदा, जिला उपाध्यक्ष राजा सिंह देव, पूर्व नगर अध्यक्ष सोहन सिंह ,ललन सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंह ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिषेक आचार्य, रवि सतपति, बब्बन सिंह, कृष्णा राणा,बीजू दत्त, जॉनी हजरा, बिसु कवि, सार्थक आचार्य, महिला नगर अध्यक्ष पिंकी मोदक ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता दुबे ,जिला मंत्री रूपा पति सहित कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाया l स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से शिव कुमार सिंह, चिंता कुमारी ,पूजा कुमारी रजक, पुष्पा मुर्मू ,सरिता कुमारी ,भोला उराव ,राधेश्याम कुम्हार, रोहित , महेश्वर केसरी और अस्पताल प्रबंधन के पदाधिकारी गण ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई l इस कार्यक्रम में प्रथम रक्त दाताओं और महिला रक्त दाता को विशेष रूप से सम्मानित भी भाजपा नगर कमेटी के द्वारा किया गया l

Under the leadership of BJP city president Badrinarayan Daroga, the BJP city committee organized a camp in the blood bank located at Seraikela Sadar Hospital in view of the shortage of blood. Information was being received about the shortage of blood. To reduce this, the BJP city committee, with the help of young colleagues, again organized a blood donation camp like before. In this camp, a large number of first blood donors as well as women and senior citizens participated. People also donated blood. Ward councilors Jugal Tape, Gautam Nayak and relatives of many ward councilors also donated blood. Seraikela Sadar Hospital is the only means of treatment for more than one hundred villages in the entire surrounding area and blood is also available here in case of emergency. The availability of blood had become negligible, which was a matter of concern. In this blood donation camp, BJP District President Vijay Mahato, Nagar Panchayat President Meenakshi Patnaik, former candidate Ganesh Mahali, BJP leader Ramesh Hansda, District Vice President Raja Singh Dev, former city president Sohan Singh Lalan Singh, District Treasurer Rajkumar Singh, Yuva Morcha District President Abhishek Acharya, Ravi Satpati, Babban Singh, Krishna Rana, Biju Dutt, Johnny Hazra, Bisu Kavi, Sarthak Acharya, Women’s City President Pinky Modak, State Working Committee Member Rita Dubey, District Activists including Minister Rupa Pati made the program a success. Shiv Kumar Singh, Chinta Kumari, Pooja Kumari Rajak, Pushpa Murmu, Sarita Kumari, Bhola Urav, Radheshyam Kumhar, Rohit, Maheshwar Kesari and hospital management officials from the health department team. Gan played an important role. The first blood donors and female blood donors were specially honored in this program by the BJP city committee.
