आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए तो बात बन जाए’ यह गाना महज 15 साल की उम्र में गाकर पूरे भारत में छा गई थीं पाकिस्तानी सिंगर नाजिया हसन
‘आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए तो बात बन जाए’ यह गाना आज भी पसंद किया जाता है. पाकिस्तान की पॉपस्टार नाजिया हसन ने इस गाने को गाकर धूम मचा दिया था, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उस समय नाजिया सिर्फ 15 साल की थीं. नाजिया को पहला ब्रेक फिरोज खान ने दिया लेकिन वे जीनत अमान की खोज थीं.
15 साल की उम्र में पूरे भारत में छा गई थीं पाकिस्तानी सिंगर.
15 साल की उम्र में पूरे भारत में छा गई थीं पाकिस्तानी सिंगर.
मुंबई: साल 1980 में फिरोज खान की फिल्म ‘कुर्बानी’ रिलीज होते ही पूरे भारत में ‘आप जैसे कोई..’ गाने की चर्चा होने लगी थी. इस गाने को गाने वाली नाजिया हसन तो इसे गाने के बाद भूल ही गई थीं, लेकिन जब हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर राज कपूर ने खुद उनके पैरेंट्स को फोन कर फिल्मफेयर अवॉर्ड मिलने की जानकारी दी तो एक बार तो जैसे विश्वास ही नहीं हुआ. नाजिया की मां ने खुद अपनी बेटी के बॉलीवुड में एंट्री का दिलचस्प किस्सा सुनाया था.

एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखने वाली नाजिया हसन यूं तो पाकिस्तान की थीं लेकिन उनकी फैमिली लंदन में रहती थी. नाजिया की मुनीजा बसीर हसन की जीनत अमान से दोस्ती थी. एक बार जीनत मुनीजा के घर आई थीं तो बेटी-बेटे के संगीत की दिलचस्पी से रुबरू हुईं लेकिन मुनीजा ने सोचा भी नहीं होगा 1 दिन उनकी बेटी अपने गाने की वजह से भारत में मशहूर हो जाएगी.
स्कूल यूनिफॉर्म में ही रिकॉर्ड करवाया था गाना बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में नाजिया की मां मुनीजा बसीर हसन ने बताया था कि ‘एक दिन जीनत अमान का मुझे फोन आया और कहा कि प्रोड्यूसर फिरोज खान एक फिल्म बना रहे हैं, जिसके लिए उन्हें एक नई आवाज की तलाश है. मुझे लगता है कि उन्हें नाजिया की आवाज पसंद आएगी. मेरे मना करने के बावजूद जीनत अमान ने जिद की तो मैंने सोचा कि हमारा परिवार थोड़ा परंपरावादी है, लेकिन इसके बारे में बात करती हूं. नाजिया स्कूल की यूनिफॉर्म में आधी छुट्टी के बाद रिकॉर्डिंग स्टूडियो में गई, उन्होंने उसी समय वहां पर गाना रिकॉर्ड कराया, जिसके बोल थे ‘आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए तो बात बन जाए’ और फिर जो हुआ वह इतिहास है’.

नाजिया हसन ने 15 साल की उम्र में गाया था मशहूर गाना
राज कपूर ने खुद नाजिया के घर फोन किया फिरोज खान की फिल्म ‘कुर्बानी’ को संगीत कल्याणजी-आनंदजी की जोड़ी ने दिया था और फिल्म के बाकी गानें आशा भोसले, मोहम्मद रफी और दूसरे सिंगर्स ने गाए थे, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि 1980 में बेस्ट सिंगर का पुरस्कार 15 साल की लड़की नाजिया हसन को मिला था. नाजिया हसन की मां ने बताया था कि ‘इस गाने को रिकॉर्ड करने के बाद नाजिया अपनी पढ़ाई में बिजी हो गई. उन्हें याद भी नहीं रहा था कि उन्होंने किसी भारतीय फिल्म में कोई गाना गाया है. फिल्म रिलीज हुई और गाना पॉपुलर हो गया. 1 दिन राज कपूर का फोन आया और उन्होंने कहा कि फिल्मफेयर कमेटी ने फैसला किया है कि इस साल की बेस्ट सिंगर का अवार्ड नाजिया को दिया जाए, तो क्या आप लोग यह अवार्ड लेने आ सकते हैं.’
*बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर नाजिया ने ठुकरा दिए थे.*
नाजिया ने बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए. नाजिया को खुद राज कपूर के हाथों पुरस्कार मिला. बेहद खूबसूरत नाजिया से राज कपूर इस तरह प्रभावित हुए कि बतौर एक्ट्रेस फिल्म इंडस्ट्री में उतारने का मन लिया. ब्लैंक चेक के साथ फिल्म का ऑफर दिया लेकिन नाजिया ने मना कर दिया. सिर्फ राज कपूर ही नहीं कई सफल प्रोडक्शन हाउस ने भी ऑफर दिया लेकिन नाजिया ने इनकार कर दिया. नाजिया की फैमिली में ग्लैमर वर्ल्ड को बुरा तो नहीं समझा जाता था लेकिन एजुकेशन के लिए ज्यादा मायने रखती थी. नाजिया ने अमेरिकी स्कूल से ग्रेजुएशन करने के बाद लंदन से लॉ में डिग्री हासिल की.
नाजिया ने अपने भाई के साथ मिलकर कई एल्बम निकाले. वह गाना लिखती भी थीं. शादी की, एक बेटे की मां बनी, लेकिन अफसोस कैंसर की बीमारी से महज 35 साल की उम्र में साल 2000 में निधन हो गया।

The song ‘Aap Jaisa Koi Meri Zindagi Mein Aaye To Baat Ban Jaye’ is liked even today. Pakistan’s popstar Nazia Hassan created a buzz by singing this song, but you will be surprised to know that Nazia was only 15 years old at that time. Nazia was given the first break by Firoz Khan but she was the discovery of Zeenat Aman.
At the age of 15, the Pakistani singer became famous all over India.
At the age of 15, the Pakistani singer became famous all over India.
Mumbai: As soon as the release of Feroz Khan’s film ‘Qurbani’ in the year 1980, the song ‘Aap Jaise Koi…’ started being discussed all over India. Nazia Haasan, who sang this song, had forgotten it after singing it, but when Hindi cinema’s veteran actor Raj Kapoor himself called her parents and informed them about getting the Filmfare Award, they could not believe it once. Nazia’s mother herself told an interesting story of her daughter’s entry in Bollywood.
Nazia Hasan, who belonged to a business family, was from Pakistan but her family lived in London. Nazia was friends with Zeenat Aman of Munija Basir Hasan. Once Zeenat had come to Munija’s house, she got interested in the music of daughter and son, but Munija would not have thought that one day her daughter would become famous in India because of her songs.
The song was recorded in school uniform itself. In an interview given to BBC, Nazia’s mother Munija Basir Hasan told that ‘One day I got a call from Zeenat Aman and said that producer Firoz Khan is making a film, for which she needs a new character. Looking for voice. I think he will like Nazia’s voice. Despite my refusal, Zeenat Aman insisted, so I thought that our family is a bit conservative, but let’s talk about it. Nazia went to the recording studio after half-vacation in school uniform, at the same time she recorded the song there, whose lyrics were ‘Aap jaisa koi meri zindagi mein aaye to baat ban jaye’ and then what happened is history’.
Nazia Hasan sang a famous song at the age of 15
Raj Kapoor himself called Nazia’s house. The music for Feroz Khan’s film Qurbani was given by the Kalyanji-Anandji duo and the rest of the songs in the film were composed by Asha.
