खरसावां सर्व समिति से सनातन दल का गठन मुख्य समिति के अध्यक्ष बने पवन प्रधान महिला प्रकोष्ठ खरसावां के बने अध्यक्ष अनुपमा बेज
आज दिनांक 8.4.2023 को मां काली मंदिर खरसावां में सनातन दल स्थापित करने हेतु एक बैठक रखी गई थी जिसमें प्रखंड के सभी गांव के लोग उपस्थित हुए आज सर्व सहमति से सनातन दल का प्रतिनिधिमंडल बनाया गया ।

सनातन दल के संस्थापक देवाशीष नायक ने कहा यह संगठन आगे चलकर अपने धर्म का प्रचार प्रसार करेगी साथ ही उन्होंने कहा कि सनातन दल का मुख्य उद्देश्य रहेगा प्रत्येक घर से एक एक व्यक्ति को सनातन दल में शामिल किया जाए, ताकि प्रत्येक घर तक सनातन धर्म एवं विचारों को हर घर तक पहुंचाया जा सके,सनातन दल के माध्यम से प्रत्येक सदस्यों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा।
सनातन दल का मुख्य समिति, महिला प्रकोष्ठ खरसावां,प्रखंड समिति एवं खरसावां नगर समिति का गठन किया गया।
सनातन दल का गठन करने के लिए सह संस्थापक के रूप में कपिलदेव महतो,कन्हैया कर्मकार, ममता पात्र का योगदान रहा ।
खरसांवा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सर्वसम्मति से अनुपमा बैज को चुना गया उन्होंने कहा हमारे धर्म के लोग अपनी धर्म से अलग भटक रहे है ग्रामीण क्षेत्रों में धर्म के बारे में जानकारी नहीं है जिसके कारण धर्मांतरण हो रहा है,सनातन दल का मुख्य उद्देश्य धर्म की जानकारी सभी लोगों तक पहुंचाना है।

मुख्य समिति
1.अध्यक्ष – पवन प्रधान
2.उपाध्यक्ष – विवेक पुष्टि
3.सचिव – प्रताप दे
4.कोषाध्यक्ष – रासबिहारी मंडल
5.सह सचिव – जितेंद्र कुमार
7.सदस्य – प्रतीक मिश्रा
महिला प्रकोष्ठ खरसावां
1.अध्यक्ष – अनुपमा बेज
2.उपाध्यक्ष – ममता साथवा
3.सचिव – आरती पात्र
4.कोषाध्यक्ष – संतोषी गोप
5.सह सचिव – राधा साहू
6.मीडिया प्रभारी – निशा पात्र
7. सह कोषाध्यक्ष – इंद्रानी देवी
8.सदस्य – दीपा पात्र, प्रियंका,सुमन,ज्योति
प्रखंड समिति
1.अध्यक्ष – बंम्कर चौधरी
2.उपाध्यक्ष – विंजु सोनार
3.सचिव – मंजीत महतो
खरसावां नगर समिति
1.अध्यक्ष – शुभम दास
2.उपाध्यक्ष – धर्मेश पात्र
3.सचिव – किशनकर चौधरी
4.कोषाध्यक्ष – तारक नायक
5.सह सचिव – रोहित तिवारी
7.महामंत्री – कार्तिक राउत
8.मीडिया प्रभारी – आकाश जैना
9.सदस्य – आकाश पात्र,शुमभ पात्र
इस बैठक में मुख्य रूप से सनातन दल के संस्थापक देवाशीष नायक, सह संस्थापक कपिल देव महतो,ममता पात्र,जितेंद्र प्रधान, अभिषेक कारवां इत्यादि उपस्थित थे।
