Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला के जगन्नाथपुर स्थित रांगाटांड मैदान में पांच दिवसीय जन्माष्टमी पूजा सह मेला का आयोजन

सरायकेला: क्षेत्रीय गौड़ समाज महालिमोरूप के तत्वावधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा सह मेला समिति द्वारा सरायकेला के जगन्नाथपुर स्थित रांगाटांड मैदान में भव्य रूप से पांच दिवसीय जन्माष्टमी पूजा सह मेला का आयोजन किया गया है. यहां प्रतिवर्ष जन्माष्टमी पूजा के दौरान समिति द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किये जाते है।

इसी कड़ी में पूजा के दूसरे दिन रविवार शाम को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा समिति द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन कर क्षेत्र के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित गौड़ सेवा संघ के महासचिव पितोवास प्रधान ने कहा कि प्रतिभावान मेधावी विद्यार्थी अपने सम्मान को बरकरार रखने के लिए कड़ी मेहनत करे और एक लक्ष्य लेकर मंजिल की ओर बढ़ें. आपका मेहनत व लगन आपके सम्मान को आगे भी बरकरार रखेगी. आप आगे चलकर बेहतर कैरियर बना पाएंगे।

उन्होंने कहा कि किसी भी मेधावी छात्र को उच्च शिक्षा के लिए समाज हरसंभव सहयोग करेगी. विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य अनीता प्रधान ने कहा कि मेधावी छात्र छात्राएं समाज का नाम रौशन करें. समारोह का संचालन करते हुए समिति के प्रवक्ता उमाकांत प्रधान ने सभी छात्र छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा यह सम्मान आपके प्रतिभा पर पंख लगाने का कार्य करेगी और इस पंख के सहारे मंजिल को हासिल करने के लिए ऊंची उड़ान भरिये. समाज हमेशा आप सबो के साथ खड़ी है।

समारोह में मैट्रिक व इंटर के प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में मुख्य रूप से चंदन प्रधान ,भगत प्रधान, बसंत प्रधान, मौसमी प्रधान ,खुशबू प्रधान ,राजकुमारी प्रधान, विवेकानंद प्रधान एवं सुशांत प्रधान को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सीनी ओपी के एएसआई भागवत उरांव,काशीनाथ प्रधान व हेमसागर प्रधान समेत अन्य ने भी संबोधित कर छात्र छात्राओं का हौंसला बढ़ाया।

इस दौरान अतिथियों ने जन्माष्टमी मेला का भी फीता काटकर उद्घाटन किया. मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष नागेश्वर प्रधान,सचिव हेमसागर प्रधान,कोषाध्यक्ष जगन्नाथ प्रधान,कृष्ण प्रधान,देवीदत्त प्रधान,विजय प्रधान,अजीत प्रधान,निराकार प्रधान,चन्द्रशेखर प्रधान,अर्जुन प्रधान,सूर्य पलेई,सीताराम मंडल,जहरलाल प्रधान,तीर्थो प्रधान,शैलेंद्र प्रधान व रघुनाथ प्रधान समेत अन्य उपस्थित थे।

दिवंगत अध्यक्ष नीलसेन प्रधान को दी गयी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों द्वारा जन्माष्टमी पूजा समिति के दिवंगत अध्यक्ष नीलसेन प्रधान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी. सभी अतिथि व समाज के गणमान्य लोगों ने क्रमवार उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने के पश्चात दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गयी. इस दौरान उनके योगदान व कृतित्व को याद करते हुए जन्माष्टमी मेला को भव्य व वृहद रूप से आयोजन कर उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *