जिला फुटबॉल सुपर लीग अर्जुना कप के रोमांचक मुकाबले में आवासीय फुटबॉल ट्रेंनिंग सेंटर, खरसावां ने के एफ सी अर्जुना अकादमी को 7-3 से किया पराजित

झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार सरायकेला – खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल सुपर लीग अर्जुना कप के तहत आज खेले गए रोमांचक मुकाबले में आवासीय फुटबॉल ट्रेंनिंग सेंटर, खरसावां की टीम ने के एफ सी अर्जुना अकादमी को 7-3 से पराजित कर सुपर लीग में जीत के साथ अपना अभियान शुरू किया।

बता दें कि जिले के पंजीकृत 24 टीमों में से अपने-अपने ग्रुप में चैंपियन 6 टीमों का मुकाबला आज शुरू हुआ। अर्जुना स्टेडियम में आज खेले गए मैच के पहले हॉफ के 6 वें मिनट में मिले एक पेनल्टी कीक को विशाल महतो ने गोल में तब्दील कर सेंटर की टीम ने बढ़त बनाई लेकिन मैच के 27 वें मिनट में के एफ सी के जनेश सामड ने जबकि 35 वें मिनट में मनोज हेंब्रम ने गोल कर के एफ सी अर्जुना को पहले हॉफ में 2- 1 तक पहुंचा दी।

मैच के दूसरे हॉफ में सेंटर की टीम ने पलटवार किया एवं विपक्षी टीम पर तेज हमले किए। मैच के 60 वें एवं 70 वें मिनट मे रोहित हेंब्रम, 78 वें 84 वें मिनट में चंद्र मोहन सोय के गोलों के बदौलत अपनी टीम की जीत लगभग सुनिश्चित कर ली। यद्यपि 81 वें मिनट में के एफ सी के संजय सुंडी के द्वारा किए गए गोल के बदौलत बढ़त कम हुई परन्तु मैच के अंतिम समय में विशाल महतो एवं सोमचंद हांसदा के गोलों के बदौलत केंद्र की टीम ने 7 दिन की बड़ी बढ़त से जीत दर्ज की। मैच में रेफरी की भूमिका अनुराग सोय, रघुनाथ महतो, विकास कुमार एवं तपन नायक ने निभाई।

सुपर लीग के मुकाबले के पूर्व झारखंड के संस्थापकों में से एक गुरु शिबू सोरेन एवं झारखंड के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के निधन पर 1 मिनट का मौन रखा गया एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान डी एस ए सचिव मोहम्मद दिलदार, पिनाकी रंजन, होपना सोरेन सहित कई सदस्य उपस्थित थे।कल इसी मैदान में सरना तारुब कांड्रा का मुकाबला तुड़ीयान एफ सी खरसावां से 3 बजे होगा।
