Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

इलेक्ट्रिशियन ने घर में स्विच बोर्ड लगाने के दौरान,चुरा लिया पांच लाख रुपये के गहने,गिरफ्तार…

 

राँची ।राजधानी राँची के डाेरंडा थाना की पुलिस ने पत्थररोड, मणीटोला निवासी व्यवसायी सुरेश विजय के घर में चोरी करने वाले इलेक्ट्रिशियन अजीत कुमार उपाध्याय को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बताया कि अजित ने व्यवसायी के घर से हीरे की अंगुठी सहित पांच अंगुठी, एक जोड़ा सोने का कंगन व चेन सहित लगभग पांच लाख के गहने चाेरी कर ली थी।इस केस के आइओ सिद्धेश्वर महथा ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से कंगन व चेन बरामद कर लिया। रविवार काे उसे जेल भेज दिया गया।आरोपी भी पत्थररोड, मणीटोला में रहता है,लेकिन मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद, दाउदनगर का निवासी है। सुरेश विजय के घर में एक स्वीच बोर्ड लगाने के दौरान उसने आलमारी से गहने चोरी की थी।

इस सम्बंध में दारोगा सिद्धेश्वर महथा ने बताया कि तीन मार्च को ही गहने की चोरी हुई थी।सुरेश विजय की पत्नी ने जब दूसरी बार पार्टी में जाने के लिए गहने निकालने गयी तो अप्रैल में उन्हें चोरी की जानकारी हुई।उन्हाेंने पुलिस को बताया कि एक पार्टी से आने के बाद उन्होंने गहने आलमारी में रख दिया था और चाबी आलमारी से में लगा छोड़ कर भुल गयी थी।उस दिन इलेक्ट्रिशियन अजीत कुमार उपाध्याय स्वीच बोर्ड उसी कमरे में लगा रहा था।इस संबंध में सात अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।उसके बाद पुलिस अजीत से संपर्क करने का प्रयास करने लगी।अजीत को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की ताे उसने चोरी की बात स्वीकार की।उसने बताया कि दाउदनगर में तीन अंगुठी 23 हजार में बेच दिया था शेष गहने वह बाद में बेचता, उसके पहले पकड़ा गया।

वहीं जानकारी मिली है कि पहले दोनों पक्षों में बातचीत कर समझौता के पक्ष में था।लेकिन आरोपी अजीत ने चोरी के जेवरात देने में आनाकानी करने लगा।उसके बाद मामला दर्ज कराया गया।

Ranchi. The police of Deranda police station of the capital Ranchi have arrested Ajit Kumar Upadhyay, an electrician who had stolen from the house of businessman Suresh Vijay, a resident of Patthar Road, Manitola. The couple had stolen ornaments worth about five lakhs including a gold bracelet and chain. IO of this case Siddheshwar Mahatha arrested him and recovered the bracelet and chain from him. He was sent to jail on Sunday. The accused also lives in Patthar Road, Manitola, but is originally a resident of Aurangabad, Daudnagar in Bihar. While installing a switch board in Suresh Vijay’s house, he had stolen jewelery from the almirah.

In this regard, Inspector Siddheshwar Mahatha said that the jewelry was stolen on March 3 itself. When Suresh Vijay’s wife went to take out the jewelry for the second time to go to the party, she came to know about the theft in April. She told the police that a After coming from the party, she had put the jewelry in the almirah and forgot to leave the key in the almirah. On that day, electrician Ajit Kumar Upadhyay was installing the switch board in the same room. An FIR was lodged in this regard on April 7. After that the police started trying to contact Ajit. After taking custody of Ajit and interrogating him, he confessed to the theft. Caught first.

At the same time, information has been received that earlier both the parties were in favor of the settlement after negotiating. But the accused Ajit started hesitating to give the stolen jewelry. After that the case was registered.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *