Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

ग्राम छेलकानी मां मंगल चंडी पूजा भक्ति – भावना एवं आस्था के साथ धूमधाम से पूजा अर्चना

राजनगर प्रखंड के ग्राम छेलकानी ( पंचायत- डुमरडीहा) में फिलिस कैर्वत के घर में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां मंगल चंडी पूजा भक्ति – भावना एवं आस्था के साथ धूमधाम से पूजा अर्चना की गई । कार्यक्रम के तहत भक्त श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ कलश लेकर खरकाई नदी गए, वहां से पूजा अर्चना कर पवित्र जल लेकर कलश यात्रा निकाली गई |

कलश यात्रा के आगमन से पारंपरिक शंख ध्वनि हुडहुड़ी के साथ स्वागत करते हुए , सभी महिलाएं झूमते हुए पूजा स्थल पर पहुंचे , वहां पुजारी ने मंत्रोच्चारण के बीच मां मंगल चंडी घट स्थापित की गई , इस अवसर पर मां मंगल चंडी का अह्वान करते हुए विधि विधान से पूजा अर्चना की गई । सभी महिलाएं पूजा अर्चना करने के बाद मां मंगल चंडी देवी से परिवार व गांव के सुख समृद्धि एवं रोग निवारण के लिए मन्नत मांगी ।

उडिसा, बंगाल , झारखंड के सैकड़ों श्रद्धालू पूजा करने पहूंचे थे । सभी भक्तों को प्रसाद , शरवद एवम् नाश्ता दिया गया । दिनांक 19 -04- 2023 बुधवार को विसर्जन के साथ समापन होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *