Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

19 अप्रैल को सुबह हरिनाम का शुभारंभ होगा

चांडिल:- प्रखंड के सिंगाती में सार्वजनिक श्रीश्री अखंड हरिनाम संकीर्तन समिति की ओर से बुधवार 19 अप्रैल से तीन रात्रि व्यापी अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह का वातावरण है. अखंड हरिनाम संकीर्तन के लिए मंगलवार की देर शाम हरि मंदिर में गंधादिवास किया जाएगा. इसके बाद 19 अप्रैल को सुबह हरिनाम का शुभारंभ होगा जो तीन दिनों तक जारी रहेगा. संकीर्तन में 21 अप्रैल को रात्रि में जागरण का आयोजन होगा.इस अवसर पर मंदिर में धूलट देंगे श्रद्धालु

अखंड हरिनाम संकीर्तन में शामिल होने के लिए बांकुड़ा के बजड़ा से मधुसुदन दास, बांकुडा के बुगलीडीह से आनंद सहिस, बांकुड़ी के काठारिया से सहदेव दास, कोटशिला के आदरडीह से शिवराम गोस्वामी, मुसाबनी से गिरीधर शंकर त्रिपाठी और अधिकारी भरत लाल दास व यादु दास की मंडली सिंगाती पहुंच रहे हैं. इस अवसर पर श्रद्धालु मंदिर में धूलट देंगे और मंदिर में भोगराग लगाया जाएगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *