Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

नियुक्त हुए गजराज सिंह चरण वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, चक्रधरपुर डिवीजन के रूप में

*वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, चक्रधरपुर डिवीजन के रूप में नियुक्त हुए गजराज सिंह चरण*

मंगलवार को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,चक्रधरपुर डिवीजन,के रूप में गजराज सिंह चरण नवनियुक्त हुए। इससे पूर्व वह चक्रधरपुर डिवीजन,के सीनियर डी ओ एम के रूप में महत्त्वपूर्ण पद पर अपनी सेवा दे चुके हैं।

गौरतलब हो कि इससे पूर्व इस पद पर मनीष कुमार पाठक पदस्थापित थे।

गजराज सिंह चरण ने आते ही सभी कर्मचारियों से मुलाकात की और सभी को अपने कार्यों के प्रति ईमानदार और कर्त्तव्यनिष्ठ होने का निर्देश दिया।

सभी कर्मचारीगण उनका गर्मजोशी से पुष्पगुच्छ दे कर उनका स्वागत किया एवम भविष्य में गजराज सिंह चरण द्वारा उनके हर कार्यों में सहयोगी बने रहने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *