JLKM के जिला पदाधिकारी ने जिला उपायुक्त को आभार प्रकट किया

चक्रधरपुर – झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी के पदाधिकारी ने आधार एनरोलमेंट को लेकर जिला उपायुक्त को 25 अप्रैल 2025 को ज्ञापन सोपा गया था, बच्चों को स्कूल में एडमिशन अन्य प्रमाण पत्र बनाने हेतु दिक्कत होने के कारण ज्ञापन सौंपा गया था।

इसके बाद प्रत्येक ब्लॉक में आधार इनरोलमेंट किया जा रहा है, आज चक्रधरपुर प्रखंड में पंजीयन हो रही है इनरोलमेंट की संख्या लगभग 100 तक होने की संभावना है, और आवेदन लगभग 250 से लेकर 500 तक होने की संभावना है।

बच्चों की आधार एनरोलमेंट की अति आवश्यकता को देखते हुए, जिले के जिला अध्यक्ष करण महतो, जिला सचिव दुर्योधन महतो ,जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय कुमार , चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष गणेश, सक्रिय कार्यकर्ता राम होनहागा ने आधार एनरोलमेंट ऑपरेटर व उपस्थित आम जनता से अवगत होकर जिले के आधार एनरोलमेंट नोडल पदाधिकारी को दूरभाष के माध्यम से अवगत कराकर कार्य अवधि बढ़ाने की बात कही।
