Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खेत नहीं ये सड़क है, JLKM का कराइकेला में अनोखा प्रदर्शन, सड़क में धान लगाने को मजबूर

JLKM झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी की और से कराईकेला केरा मुख्य सड़क की जर्जर हालत को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन । जिला का यह मुख्य सड़क में आता है यह रोड कराइकेला से प्रसिद्ध केरा मंदिर जाती है।

पश्चिमी सिंहभूम झारखंड के जिला कमेटी व प्रखंड कमेटी के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय कुमार महतो, प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश महतो, राजेंद्र मेलगांडी संजय महतो, कुलदीप महतो, अनिल महतो, घासिया , शंकर लोहार मांहगीलाल मेलगांडी वनविहारी , शिवचरण, अमित महतो सहदेव व गांव के काफी संख्या में समर्थकों के द्वारा सड़क पर धान लगाकर सरकार को चेताने का प्रयास किया गया।

पार्टी के पदाधिकारियों ने 10 दिन के अंदर सड़क निर्माण नहीं होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी। रोड की ऐसी हालत की धान लगाने को मजबूर हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *