झारखंड में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- संकट ऐसा नहीं कि बहुत चिंता की जाए
रांचीः झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या कम होने के बजाय लगातार बढ़ते ही जा रहे है. बता दें, राज्यभर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 197 पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में 43 नए मामले सामने आए है. राजधानी रांची में 9 नए संक्रमित मरीज मिले है. जबकि 28 मरीज रिकवर हो गए है. बीते दिन कोरोना के 182 कोरोना के नए मामले सामने आए थे. जिसमें ईस्ट सिंहभूम जिले से 22 वहीं राजधानी रांची से 63 कोरोना के नए मामले मिले थे. बता दें, राज्य के 17 जिले कोरोना की चपेट में है.
संकट ऐसा नहीं कि बहुत चिंता की जाए- बन्ना गुप्ता
राज्य में कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर सरकार ने लोगों को मास्क पहनने और कोरोना से बचाव को लेकर एहतियात बरतने की अपील की जा रही है. इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि राज्य में बढ़ते करोना के मद्देनजर फिलहाल किसी एसोपी की जरूरत नहीं है. अबतक 10 राज्यों में कोरोना का प्रकोप बढ़ा हैं उन्होंने कहा कि संकट इतना नहीं है कि बहुत चिंता की जाए. हमारी तैयारी चाक-चौबंद है. 1447 आईसीयू बेड सुरक्षित है, 122 psu plant और कोबाड जीवन सिक्वेंस की मशीनें काम कर रही है.

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार सजग और गंभीर है जो भी संक्रमण से बचाव के कार्य है सभी किए जा रहे है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से कोरोना के मद्देजनर जो मदद मांगी गई थी फिलहाल नहीं मिली है लेकिन हमें उम्मीद है कि मदद जल्द ही मिल जाएगी.
जानें किस जिले में कितने है सक्रिय मरीज
राज्यभर में कुल 197 कोरोना के मामले है. जिसमें राजधानी रांची में सबसे अधिक मामले 63 है, इसके बाद ईस्ट सिंहभूम में 46, देवघर में 14, हजारीबाग और लोहरदगा में 9-9, कोडरमा में 8, लातेहार में 7, गिरिडीह में 5, गढ़वा में 4, वेस्ट सिंहभूम के अलावे रामगढ़ और बोकारो में 3-3, सरायकेला के अलावे खूंटी और दुमका में 2-2, गोड्डा और गुमला में 1-1 नए मरीजों की संख्या सामने आई है.

Ranchi: Instead of reducing the number of corona patients in Jharkhand, they are continuously increasing. Let me tell you, the total number of corona patients has reached 197 across the state. In the last 24 hours, 43 new cases have been reported. 9 new infected patients have been found in the capital Ranchi. While 28 patients have recovered. On the previous day, 182 new cases of corona were reported. In which 22 new cases of corona were found from East Singhbhum district and 63 from the capital Ranchi. Let me tell you, 17 districts of the state are in the grip of Corona.
The crisis is not something to be worried about – Banna Gupta
Due to the increasing cases of corona in the state, the government is appealing to the people to wear masks and take precautions to prevent corona. Meanwhile, a statement of Health Minister Banna Gupta has come to the fore, in which he has said that there is no need for any ASOP at present in view of the rising corona in the state. Till now the outbreak of corona has increased in 10 states. He said that the crisis is not that much to worry about. Our preparation is meticulous. 1447 ICU beds are safe, 122 psu plant and cobad life sequence machines are working.
Health Minister Banna Gupta said that in view of the increasing corona infection in the state, the government is alert and serious, whatever prevention of infection is being done. He said that the help sought from the central government in view of Corona has not been received at present but we hope that the help will be received soon.
Know how many active patients are there in which district
There are a total of 197 corona cases across the state. In which the capital Ranchi has the highest number of cases at 63, followed by 46 in East Singhbhum, 14 in Deoghar, 9-9 in Hazaribagh and Lohardaga, 8 in Koderma, 7 in Latehar, 5 in Giridih, 4 in Garhwa, Ramgarh apart from West Singhbhum. And 3-3 in Bokaro, 2-2 in Khunti and Dumka apart from Seraikela, 1-1 in Godda and Gumla have come to the fore.
