सभागार में राज्य भर में नियोजन नीति पर हो रहे बवाल को लेकर विभिन्न आदिवासी सामाजिक संगठनों के युवाओं ने परिचर्चा की
आज परिसदन के सभागार में राज्य भर में नियोजन नीति पर हो रहे बवाल को लेकर विभिन्न आदिवासी सामाजिक संगठनों के युवाओं ने परिचर्चा की। परिचर्चा में मुख्यता पक्ष एवं विपक्ष को निशाना साधते हुए कहा गया कि 23 वर्षों में खतियान आधारित स्थानीय नीति नहीं बन पाने के भागीदार यूपीए और एनडीए दोनों ही है। झारखंडी हितों की बात करने वाले सभी राजनीतिक दल जो स्थानीय नीति की बात कर रहे हैं वो बाहरियों को टिकट देते हैं और स्थानीय को प्राथमिकता नहीं देते। भाजपा जो आज 100% स्थानीय को रोजगार देने की बात कर रहा है सबसे ज्यादा लंबे समय तक राज्य में शासन करने के बावजूद नियोजन नीति क्यों नहीं बना पाया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 16 मई को दिव्या भारती भवन में वृहद स्तर पर युवाओं के साथ कार्यशाला आयोजित की जाएगी ताकि जेपी आंदोलन की तरह एक और आंदोलन को तैयार किया जा सके। मौके पर पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, नरेश मुर्मू, रेयांस समाड, रमेश जेराई, कालीचरण सवैया, अशोक मुंडरी, अमित होनहागा, रेंगों पूर्ति, अजित कंदेयांग, भगवान सिन्कु, नारायण कन्डेयांग, विनोद कन्डेयांग, सन्नी संदीप देवगम इत्यादि उपस्थित रहे।

Today in the auditorium of the Parliament, the youth of various tribal social organizations discussed about the uproar over the planning policy across the state. In the discussion, mainly targeting the side and the opposition, it was said that both UPA and NDA are partners in not being able to form Khatian based local policy in 23 years. All the political parties talking about Jharkhandi interests who are talking about local policy give tickets to outsiders and do not give priority to the local. The BJP which today is talking about giving employment to 100% local, why could not formulate a planning policy despite ruling the state for the longest time. It was decided in the meeting that on May 16, a large-scale workshop would be organized at Divya Bharti Bhavan with the youth so that another movement like the JP movement could be prepared. Former MLAs Mangal Singh Bobonga, Naresh Murmu, Rayans Samad, Ramesh Jerai, Kalicharan Savaiya, Ashok Mundri, Amit Honhaga, Rengo Purti, Ajit Kandeyang, Bhagwan Sinku, Narayan Kandeyang, Vinod Kandeyang, Sunny Sandeep Devgam etc. were present on the occasion.
