कांड्रा ग्लास फैक्ट्री में लगी भीषण आग
नशेड़ी और असामाजिक तत्वों के लिए बंद पड़ी ग्लास फैक्ट्री सैरगाह बन गई
सरायकेला- खरसावां जिला के वर्षों से बंद पड़े कांड्रा ग्लास फैक्ट्री में गुरुवार देर शाम भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें ऊंची उठने लगी और आसमान पर धुएं का अंबार छा गया. आग की भयावहता को देखते हुए आसपास स्थित रिहायशी बस्तियों में हड़कंप मच गया. लोग किसी अनहोनी की आशंका से बुरी तरह सहम गए. तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई साथ ही साथ स्थानीय पुलिस को भी अवगत कराया गया. सूचना पाकर दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास आरंभ किया. अगलगी कि इस घटना के पीछे स्पष्ट कारण अभी तक ज्ञात नहीं हो पाया है लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सब कुछ नशेड़ी और असामाजिक तत्वों का कारनामा है. नशेड़ी और असामाजिक तत्वों के लिए बंद पड़ी ग्लास फैक्ट्री सैरगाह बन गई है और नशापान के लिए इससे सुरक्षित जगह उनके लिए कहीं और नहीं है, जहां रात के अंधेरों के अलावा दिन के उजालों में भी नशेड़ियों का बेरोकटोक जमावड़ा रहता है. संभवत: नशेड़ियों के कारनामे से ही लोगों की जान पर शामत आ गई. इस बीच घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस के जवान भी मौजूद हैं और दमकल कर्मियों को सहयोग प्रदान कर रहे हैं.

The closed glass factory became a resort for drug addicts and anti-social elements.
Seraikela- A fierce fire broke out in Kandra Glass Factory, which was closed for years in Kharsawan district, late on Thursday evening. In no time, the flames started rising high and the sky was filled with smoke. Seeing the magnitude of the fire, there was a stir in the nearby residential areas. People were horrified at the apprehension of something untoward. Immediately its information was given to the fire department as well as the local police was also informed. After getting the information, the fire brigade personnel reached the spot and started trying to control the fire. The exact reason behind the incident is yet to be known, but the local people say that all this is the handiwork of drug addicts and anti-social elements. The closed glass factory has become a resort for drug addicts and anti-social elements and there is no safer place for them than this, where there is an unrestrained gathering of drug addicts in the dark of night as well as in broad daylight. Probably due to the exploits of drug addicts, people’s lives came to an end. Meanwhile, local police personnel are also present at the spot and are providing assistance to the fire brigade personnel.
