Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चांडिल : BSIL कंपनी प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुई इलेक्ट्रिशियन की मौत, साढ़े दस लाख रुपये मुआवजा देने पर बनी सहमति

 

सरायकेला – खरसवां : जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के छोटालाखा स्थित बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड कंपनी (बनराज स्टील) में प्रबंधन की लापरवाही के कारण बीती शाम कंपनी में कार्यरत एक इलेक्ट्रिशियन की मौत हो गई। छोटालाखा के ही रहने वाले 34 वर्षीय लखी राम मार्डी कंपनी में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। प्रबंधन के लापरवाही का खुलासा तब हुआ जब इलेक्ट्रिशियन के मौत को लेकर मजदूरों ने हंगामा किया और प्रबंधन के लोगों को दुर्घटना वाली जगह को दिखाया। बीती शाम को जिस जगह पर मृतक लखी राम मार्डी काम कर रहा था, वहां पानी जमा हुआ है। मृतक इलेक्ट्रिशियन बिजली के तार को ठीक कर रहा था, उसी समय करंट लगने से उसकी मौत हो गई। उक्त स्थान पर काफी अंधेरा होने के साथ साथ गीली मिट्टी है। कमरे में काफी अंधेरा है। इसके कारण उसे करंट लगी थी। मजदूरों ने प्रबंधन के लोगों को वह दृश्य भी दिखाया, जहां प्लांट का ट्रांसफार्मर भी जलमग्न हो गया है और उसमें करंट दौड़ रही हैं जो कि जानलेवा है। मजदूरों ने प्रबंधन पर स्पष्ट रूप से आरोप लगाया है कि मजदूरों को सेफ्टी उपकरण उपलब्ध नहीं कराया जाता है। कंपनी परिसर में लाइट की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण हर समय दुर्घटना की संभावना बनी रहती हैं। मजदूरों ने बताया कि प्रबंधन से सेफ्टी के विषय पर बात करने पर नौकरी से हटा देने की धमकी दी जाती हैं। कुल मिलाकर यह बात स्पष्ट हो रहा है कि बीती शाम को इलेक्ट्रिशियन लखीराम मार्डी के मौत का कारण प्रबंधन की लापरवाही ही है।

साढ़े दस लाख रुपये मुआवजा, ईपीएफ, ईएसआई, आश्रित को पेंशन, बच्चों को स्कूल में शिक्षा पर बनी सहमति

मृतक इलेक्ट्रिशियन लखीराम मार्डी की मौत को लेकर आज कंपनी प्रबंधन, प्रशासन और मृतकों के आश्रितों के बीच वार्ता हुई। लेकिन आश्चर्य की है यही है कि वार्ता कंपनी के बाहर एक बरगद पेड़ की छांव पर हुई। वार्ता में विधायक सबिता महतो, एसडीओ रंजीत लोहरा, एसडीपीओ संजय सिंह, झामुमो के कद्दावर नेता सुखराम हेम्ब्रम, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मामा गुरुचरण किस्कू आदि मौजूद थे। तकरीबन डेढ़ घंटे तक वार्ता चली, इस दौरान कुछ मजदूरों ने प्रबंधन को खूब खरी खोटी सुनाई, सेफ्टी व्यवस्था को सवाल खड़े किए और प्रबंधन द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इस दौरान झामुमो नेता सुखराम हेम्ब्रम और गुरुचरण किस्कू ने एक स्वर में कहा कि यदि हमारी मांग को पूरा नहीं किया जाएगा तो कंपनी को बंद करने के लिए हमलोग ही बाध्य होंगे। वहीं, आश्चर्यजनक स्थिति यह देखा गया कि पूरे वार्ता के दौरान विधायक सबिता महतो ने एक शब्द नहीं कहा, वह पूरे मामले पर मौन धारण कर बैठी रहीं। विधायक ने मृतक के पक्ष में अथवा मजदूरों के पक्ष में कुछ भी नहीं कहा। विधायक सबिता महतो का कुछ न कहना भी चर्चा का विषय बना हुआ था। वार्ता के दौरान मौजूद मजदूर तथा ग्रामीण विधायक सबिता महतो के मौन धारण को लेकर तरह तरह सवाल खड़े कर रहे थे।

अंततः वार्ता स्थल से अलग हटकर कुछ दूर पर विधायक सबिता महतो, एसडीओ रंजीत लोहरा, एसडीपीओ संजय सिंह, बनराज स्टील के प्रबंधन तथा पांच ग्राम विस्थापित एवं प्रभावित समिति के पदाधिकारियों ने अलग से काना फुसी की, मुआवजे को लेकर रणनीति बनाई। उसके बाद वार्ता स्थल पर आकर मुआवजा राशि पर चर्चा हुई। BSIL कंपनी के मुख्य कर्ता धर्ता आरके शर्मा ने अपनी चालाकी से प्रशासन, झामुमो नेताओं और मजदूरों को अपने झांसे में लिया। आर के शर्मा ने नाटकीय ढंग से बनराज स्टील के अधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान जहां बीस लाख रुपये मुआवजे की मांग की जा रही थी, वहां आर के शर्मा ने अपने शातिर दिमाग से महज साढ़े दस लाख रुपये मुआवजे पर सहमति बना दी। इसके अलावा ई एस आई, ई पी एफ के तहत देय राशि दिलाने, मृतक लखी राम मार्डी के आश्रित को प्रतिमाह 18 हजार रुपये पेंशन देने पर सहमति जताई। इसके अलावा मृतक के दोनों बच्चों को दयावती मोदी पब्लिक स्कूल में 50 प्रतिशत ट्यूशन फीस के छूट से शिक्षा प्रदान करने का वायदा किया।

वार्ता के बाद मजदूरों ने हंगामा किया, कहा जब इलेक्ट्रिशियन की मौत कंपनी के अंदर हुई तो वार्ता कंपनी के बाहर क्यों

वार्ता के बाद जब कंपनी प्रबंधन के लोग कंपनी के मुख्य गेट पर प्रवेश कर रहे थे, इसी दौरान कामगारों ने हंगामा शुरू कर दिया। मजदूरों का कहना था कि जब घटना कंपनी के अंदर हुई हैं तो वार्ता किसी प्रशासनिक अधिकारी के कार्यालय अथवा कंपनी परिसर में होना चाहिए था लेकिन कंपनी गेट के बाहर किसी पेड़ के नीचे क्यों हुआ? क्या पता है कि इस वार्ता से दलालों को कितना लाभ होगा? वार्ता में सभी कामगारों को क्यों नहीं बुलाया गया था? हंगामे के बीच मजदूरों ने कहा कि वार्ता में केवल मुआवजे पर ही क्यों बात हुई, साथ ही मौत के कारणों पर भी चर्चा होनी चाहिए। आखिर क्यों नहीं मौत के कारण को लेकर प्रशासन किसी तरह की कार्रवाई कर रही हैं? हंगामा करने के बाद मजदूरों ने BSIL कंपनी के मुख्य कर्ता धर्ता विधाता आर के शर्मा को जबरन ले जाकर वह जगह दिखया, जहां इलेक्ट्रिशियन लखी राम मार्डी की मौत हुई थी। वहां का दृश्य वाकई बहुत ही खतरनाक है। 11 हजार वोल्टेज का ट्रांसफार्म जलमग्न है, उसमें करंट दौड़ रही हैं। जिस कमरे में इलेक्ट्रिशियन लखी राम मार्डी की मौत हुई, उस कमरे में भी पानी जमा हुआ है, पूरा अंधेरा छाया हुआ है। मजदूरों ने बताया कि प्रबंधन के लोगों से लाइट की व्यवस्था करने की मांग करने पर वे मोबाइल के फ्लैश लाइट पर काम करने को कहते हैं। सेफ्टी उपकरणों की मांग करने पर नौकरी से हटा देने की धमकी देते हैं। वास्तव में इस मामले में स्थानीय लोगों को चिंतन करने की जरूरत है। क्या ऐसे ही स्थानीय कामगार मौत के आगोश में समाते रहेंगे और स्थानीय विधायक सबिता महतो सिर झुकाए मौन धारण कर बैठी रहेगी। क्या कामगारों के सुरक्षा के लिए आवाज उठाने वाला कोई नहीं है?

Seraikela-Kharswan: An electrician working in the company died last evening due to the negligence of the management of Bihar Sponge Iron Limited Company (Banraj Steel) located in Chhotalakha under Chandil police station area of ​​the district. Lakhi Ram, 34, a resident of Chhotalakha, used to work as an electrician in Mardi Company. The negligence of the management came to light when the workers created ruckus over the death of the electrician and showed the site of the accident to the management. Water has accumulated at the place where the deceased Lakhi Ram Mardi was working last evening. The deceased electrician was fixing the electric wire, at the same time he died due to electrocution. Along with being quite dark at that place, there is wet soil. It is very dark in the room. Because of this he got electrocuted. The workers also showed the people of the management the scene where the transformer of the plant has also been submerged and current is running in it which is fatal. The workers have clearly accused the management that safety equipment is not provided to the workers. There is no adequate arrangement of lights in the company premises, due to which there is a possibility of accident all the time. The workers told that on talking to the management on the subject of safety, they are threatened with removal from the job. Overall, it is becoming clear that the reason for the death of Electrician Lakhiram Mardi last evening is due to the negligence of the management.

Compensation of ten and a half lakh rupees, EPF, ESI, pension to the dependent, agreement made on education of children in school

Today, talks were held between the company management, administration and the dependents of the deceased regarding the death of deceased electrician Lakhiram Mardi. But the surprising thing is that the talks took place outside the company under the shade of a banyan tree. MLA Sabita Mahto, SDO Ranjit Lohra, SDPO Sanjay Singh, JMM leader Sukhram Hembram, Chief Minister Hemant Soren’s uncle Gurcharan Kisku etc were present in the talks. The talks went on for about one and a half hours, during which some workers lashed out at the management, questioned the safety system and accused the management of negligence. During this, JMM leaders Sukhram Hembram and Gurucharan Kisku said in one voice that if our

If the demand is not met then we will be forced to shut down the company. At the same time, a surprising situation was seen that during the whole conversation, MLA Sabita Mahato did not say a word, she kept silent on the whole matter. The MLA did not say anything in favor of the deceased or in favor of the laborers. Not saying anything of MLA Sabita Mahato was also a matter of discussion. The laborers and rural MLA present during the talks were raising various questions regarding the silence of Sabita Mahato.

Finally, MLA Sabita Mahato, SDO Ranjit Lohra, SDPO Sanjay Singh, Management of Banraj Steel and the office bearers of five village displaced and affected committee, apart from the venue of talks, made a strategy regarding compensation. After that the compensation amount was discussed after coming to the negotiation venue. RK Sharma, the main doer of BSIL company, with his cleverness took the administration, JMM leaders and laborers in his trap. RK Sharma dramatically interacted with the officials of Banraj Steel. During this, where a demand of Rs 20 lakh compensation was being made, RK Sharma with his cunning mind made an agreement on only Rs 10.5 lakh compensation. Apart from this, agreed to get the amount due under ESI, EPF, to give a pension of Rs 18 thousand per month to the dependent of the deceased Lakhi Ram Mardi. Apart from this, promised to provide education to both the children of the deceased in Dayavati Modi Public School with a waiver of 50 percent tuition fees.

After the talks, the workers created ruckus, said when the electrician died inside the company then why the talks outside the company

After the talks, when the people of the company management were entering the main gate of the company, the workers started a ruckus. The workers said that when the incident took place inside the company, the talks should have taken place in the office of an administrative officer or in the company premises, but why did it take place outside the company gate under a tree? Who knows how much the brokers will profit from this negotiation? Why weren’t all the workers invited to the talks? Amidst the uproar, the workers said why only compensation was discussed in the talks, as well as the causes of death should also be discussed. why not After all, why is the administration not taking some kind of action regarding the cause of death? After creating an uproar, the workers forcibly took the chief executive of BSIL company, RK Sharma, to show them the place where electrician Lakhi Ram Mardi had died. The scene there is really very dangerous. The transformer of 11 thousand voltage is submerged, current is running in it. The room where electrician Lakhi Ram Mardi died, water has accumulated in that room as well, it is completely dark. The laborers told that on demanding the people of the management to arrange for the lights, they ask them to work on the flash light of the mobile. Threatens to be fired for demanding safety equipment. In fact, the local people need to think in this matter. Will the local workers continue to die like this and the local MLA Sabita Mahato will keep bowing her head and keep silent. Is there no one to raise voice for the safety of the workers?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *