मारीदिरी गाँव के समीप नक्सलियों के द्वारा पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से बिछाए गए आईडी बम ब्लास्ट हो गया. जिसके चपटे में आकर एक ग्रामीण महिला की मौत हो गई
चाईबासा पश्चिम सिंहभूम जिले के अतिनक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र के मारीदिरी गाँव के समीप नक्सलियों के द्वारा पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से बिछाए गए आईडी बम ब्लास्ट हो गया. जिसके चपटे में आकर एक ग्रामीण महिला की मौत हो गई है. मृतक महिला का नाम गांगी सुरुन बताया जा रहा है. महिला गोइलकेरा थाना क्षेत्र के पाताहातू गांव की रहने वाली है. बता दे कि सारंडा के जंगलों में नक्सलियों के द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से काफी संख्या में आईडी बमों का जाल बिछा रखा है. जिसके चपेट में आने से कई ग्रामीणों की मौत ही चूजी है. इसके साथ ही सुरक्षा बलों को भी काफी क्षति पहुंची है. वहीं जिला पुलिस एवं सुरक्षा बलों के द्वार इस क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है.
ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई है. लेकिन अब तक पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना नहीं हुई है. नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस पूरी सतर्कता बरतते हुए घटनास्थल के लिए सीआरपीएफ जवानों की टुकड़ी के साथ रवाना होगी.

An ID bomb planted by Naxalites with the aim of harming the police personnel exploded near Maridiri village of Goilkera police station area, Chaibasa West Singhbhum district. Due to which a rural woman has died. The name of the deceased woman is being told as Gangi Surun. The woman is a resident of Patahatu village of Goilkera police station area. Tell that in the forests of Saranda, a large number of ID bombs have been laid by the Naxalites with the aim of harming the security forces. Due to which the death of many villagers has been chosen. Along with this, the security forces have also suffered a lot. At the same time, anti-Naxal campaign is being conducted continuously in this area by the district police and security forces.
The local police administration has been informed about the incident by the villagers. But till now the police has not left for the spot. Being a Naxal-affected area, the police will leave with a contingent of CRPF jawans for the spot, taking utmost care.
