छापामारी कर उत्पाद विभाग ने अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ी
सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह ग्वाला बस्ती में शुक्रवार को छापामारी कर उत्पाद विभाग ने अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ी है। अवैध शराब फैक्ट्री से बड़े पैमाने पर विदेशी शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री बरामद की गई है। इसके अलावा, सप्लाई के लिए तैयार अवैध विदेशी शराब भी ज़ब्त की गई है। छापामारी के दौरान अवैध शराब फैक्ट्री संचालित कर रहे लोग फरार हो गए। इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उत्पाद विभाग ने ब्लैक हॉर्स व्हिस्की की 5 बोतल, रंगीन विदेशी शराब 40 लीटर, 17 पेटी विभिन्न ब्रांड की अवैध विदेशी शराब, स्टीकर, 530 विभिन्न ब्रांड के कार्क के ढक्कन होलोग्राम स्टीकर और विभिन्न ब्रांड के शराब के 1000 खाली बोतल बरामद किए गए हैं। छापामारी दल में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक झमन कुजूर, संदीप कुमार नाग, प्रभारी अवर निरीक्षक मिथिलेश कुमार, महेंद्र देवगम और होमगार्ड के जवान शामिल थे।

On Friday, the Excise Department raided the illegal liquor factory in Babudih Gwala Basti of Sidgora police station area. The material used for making foreign liquor on a large scale has been recovered from the illegal liquor factory. Apart from this, illicit foreign liquor ready for supply has also been seized. During the raid, the people operating the illegal liquor factory fled. An FIR has been registered against them. The Excise Department has seized 5 bottles of Black Horse Whisky, 40 liters of colored foreign liquor, 17 cases of illegal foreign liquor of different brands, stickers, 530 cork lids of different brands with hologram stickers and 1000 empty bottles of different brands of liquor. The raiding team included Jhaman Kujur, Sandeep Kumar Nag, in-charge sub-inspector Mithilesh Kumar, Mahendra Devgam and Home Guard jawans of the excise department.
