भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में 15 लोगों के दबे होने की आशंका
मुंबई: महाराष्ट्र के भिवंडी में आज दोपहर एक तीन मंजिला इमारत गिर गई. यह हादसा भिवंडी के कैलासनगर (वालपाड़ा) स्थित वर्धमान कंपाउंड में हुआ, जहां पर अचानक दोपहर करीब 1.45 बजे एक तीन मंजिला इमारत गिर गई. जानकारी के मुताबिक, इमारत की दूसरी मंजिल पर 3 से 4 परिवार रहते थे. वहीं इमारत की निचली मंजिल पर मजदूर काम कर रहे थे. इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद एनडीआरएफ की दो टीमें भिवंडी के लिए रवाना की गई हैं. साथ ही राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है.

Mumbai: A three-storey building collapsed in Bhiwandi, Maharashtra this afternoon. The incident took place at Vardhman Compound in Kailasnagar (Valpada) of Bhiwandi, where a three-storey building suddenly collapsed at around 1.45 pm. According to the information, 3 to 4 families lived on the second floor of the building. There the laborers were working on the lower floor of the building. After getting information about this accident, two teams of NDRF have been sent to Bhiwandi. Simultaneously, relief and rescue operations are being carried out.
