ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर एक की मौत एक घायल
सरायकेला टाटा मुख्य मार्ग पर जहां गुरुवार देर रात डीसी ऑफिस के पास रोड किनारे खड़े ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें बाइक चलक कुचाई के संदीप सिंह देव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक के पीछे बैठे चंदन सिंहदेव गंभीर रूप से घायल हो गए.दोनों को रोड एंबुलेंस से सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने संदीप सिंहदेव को मृत घोषित कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार चंदन सिंहदेव व संदीप सिंह आदित्यपुर के आरएसबी कंपनी में गुरुवार को ड्यूटी ज्वाइन करने गए थे. ड्यूटी ज्वाइन कर घर वापस आ रहे थे. जैसे ही वे डीसी ऑफिस के पास पहुंचे वहां खड़े ट्रेलर में उनकी बाइक टकरा गई. जिसमें संदीप सिंहदेव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल चंदन सिंहदेव को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है.
उधर घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ट्रक और बाइक दोनों को जब्त कर लिया है. प्रशासन द्वारा लगातार रोड सेफ्टी को लेकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने का नाम नहीं ले रहा है.

On the Seraikela Tata main road where a trailer parked on the side of the road near the DC office late on Thursday night hit the bike in which the bike rider Sandeep Singh Dev of Kuchai died on the spot, while Chandan Singhdev, who was sitting behind the bike, was seriously injured. Done. Both were taken to Sadar Hospital by road ambulance. Where doctors declared Sandeep Singhdev dead. According to the information received, Chandan Singhdev and Sandeep Singh had gone to Adityapur’s RSB Company on Thursday to join duty. Was returning home after joining duty. As soon as he reached near the DC office, his bike collided with the trailer parked there. In which Sandeep Singhdev died on the spot. Seriously injured Chandan Singhdev has been referred to Jamshedpur after first aid at Sadar Hospital.
On the other hand, as soon as the information about the incident was received, the Seraikela police station immediately reached the spot and seized both the truck and the bike. The administration is continuously making people aware about road safety, but is not taking the name of reduction in road accidents.
