प्रखण्ड स्तरीय वित्तीय साक्षरता क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को दिया गया नगद इनाम
भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय द्वारा शिवलाल हाई स्कूल, मुसाबनी में प्रखण्ड स्तरीय वित्तीय साक्षरता क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मूसाबनी, डुमरिया, धालभूमगढ़, घाटशिला एवं पोटका प्रखंड के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्कूल के कक्षा आठवी,नवमी एवं दसवी के प्रतियोगियो ने भाग लिया। प्रत्येक प्रखंड में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किये गये। प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹5000 द्वितीय पुरस्कार के रूप में ₹4000 एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में ₹3000 एवं स्मृतिचिन्ह भेंट किये गए तथा अन्य प्रतिभागियो को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता में 53 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मूसाबनी प्रखण्ड में प्रथम स्थान पर हाई स्कूल बेनाशॉल के राजीव एवं रौनक, द्वितीय स्थान पर हाईस्कूल कोइलिसुता के संदीप एवं गोराचाँद, तृतीय स्थान पर हाई स्कूल चापरी के टुंगिर एवं सरोजनी रहे। डुमरिया प्रखण्ड में प्रथम स्थान पर मॉडल स्कूल डुमरिया के संजय एवं सूरज, द्वितीय स्थान पर प्रोजेक्ट हाई स्कूल अष्टकोवाली के विजय एवं ठाकरा, तृतीय स्थान पर +2 हाईस्कूल भलुकपात्रा के कल्याणी एवं मंगल रहे। धालभूमगढ़ प्रखण्ड में प्रथम स्थान पर +2 हाईस्कूल नरसिंहगढ़ के सूरज एवं सुब्रतो, द्वितीय स्थान पर हाईस्कूल मोहलीशोल् के बिप्लव एवं मिलन, तृतीय स्थान पर हाई स्कूल झुगिशोल् (उर्दु) के जिया एवं हिना रहे। घाटशिला प्रखण्ड में प्रथम स्थान पर हाईस्कूल बनकटी के ज्योति एवं शेख, द्वितीय स्थान पर बलदेव दास संतलाल हाईस्कूल के दीपक एवं शिउली, तृतीय स्थान पर हाई स्कूल महुलिया के तन्नू एवं लक्ष्मी रहे। पोटका प्रखण्ड में प्रथम स्थान पर हाईस्कूल जहातू के सुलेखा एवं मिली, द्वितीय स्थान पर हाईस्कूल गिरिभारती हल्दीपोखर के रेखा एवं रावदे, तृतीय स्थान पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पोटका के ऐनामनी एवं बुल्ती रहे। इस अवसर पर रिजर्व बैंक की अधिकारी सुश्री माला मुर्मू, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री संतोष कुमार ,सूरज कुमार गुप्ता,भागाबन्दी शाखा प्रबंधक आशुतोष भगत,मोसाबनी शाखा प्रबंधक संजय यादव,डुमरिया शाखा प्रबंधक आकाश कुमार,विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास कुमार शर्मा तथा विभिन्न स्कूलोँ के शिक्षक आदि उपस्थित थे।

Block Level Financial Literacy Quiz Competition was organized at Shivlal High School, Musabani by the Lead District Manager’s Office as per the instructions of the Reserve Bank of India. Competitors of classes VIII, IX and X of secondary and higher secondary schools of Moosabani, Dumaria, Dhalbhumgarh, Ghatshila and Potka blocks participated in this competition. First, second and third prizes were awarded in each division. ₹ 5000 as first prize, ₹ 4000 as second prize and ₹ 3000 as third prize and mementos were presented and other participants were given participation certificates. Students from 53 schools participated in this competition. Rajeev and Raunak of High School Benashol, Sandeep and Gorachand of High School Koilisuta stood second, Tungir and Sarojini of High School Chapri stood third in Moosabani block. Sanjay and Suraj of Model School Dumariya stood first in Dumaria block, Vijay and Thakra of Project High School Ashtakowali stood second, Kalyani and Mangal of Bhalukpatra High School stood third. In Dhalbhumgarh block, 2 high schools Suraj and Subroto of Narsinghgarh stood first, Biplav and Milan of high school Mohlishol stood second, Jiya and Hina of high school Jhugishol (Urdu) stood third. In Ghatshila block, Jyoti and Sheikh of Bankati High School stood first, Deepak and Shiuli of Baldev Das Santlal High School stood second, Tannu and Lakshmi of Mahuliya High School stood third. In Potka block, Sulekha and Mili of High School Jahatu stood first, Rekha and Ravde of High School Giribharti Haldipokhar stood second, Anamani and Bulti of Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Potka stood third. On this occasion, Reserve Bank Officer Ms. Mala Murmu, Leading District Manager Mr. Santosh Kumar, Suraj Kumar Gupta, Bhagabandi Branch Manager Ashutosh Bhagat, Mosabani Branch Manager Sanjay Yadav, Dumariya Branch Manager Akash Kumar, School Principal Vikas Kumar Sharma and other teachers from different schools. Teachers etc. were present.
