Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

लोगों के थाली में परोसा जा रहा खाने वाला जहरीला पदार्थ…

 

जमशेदपुर बाजार में उपलब्ध खाद्य पदार्थों में मिलावट का संशय बना रहता है। दालें, अनाज, दूध, मसाले, घी से लेकर सब्जी व फल तक कोई भी खाद्य पदार्थ मिलावट से अछूता नहीं है। आज मिलावट का सबसे अधिक कुप्रभाव हमारी रोजमर्रा के जीवन में प्रयोग होने वाली जरूरत की वस्तुओं पर ही पड़ रहा है। शरीर के पोषण के लिए हमें खाद्य पदार्थों की प्रतिदिन आवश्यकता होती है। शरीर को स्वस्थ रखने हेतु प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन तथा खनिज लवण आदि की पर्याप्त मात्रा को आहार में शामिल करना आवश्यक है तथा ये सभी पोषक तत्व संतुलित आहार से ही प्राप्त किये जा सकते हैं। यह तभी संभव है, जब बाजार में मिलने वाली खाद्य सामग्री, दालें, अनाज, दुग्ध उत्पाद, मसाले, तेल इत्यादि मिलावटरहित हों। खाद्य अपमिश्रण से उत्पाद की गुणवत्ता काफी कम हो जाती है। खाद्य पदार्थों में सस्ते रंजक इत्यादि की मिलावट करने से उत्पाद तो आकर्षक दिखने लगता है, परंतु पोषकता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जिससे ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।

Suspicion of adulteration remains in the food items available in Jamshedpur market. From pulses, cereals, milk, spices, ghee to vegetables and fruits, no food item is untouched by adulteration. Today, adulteration is affecting most of the essential items used in our daily life. We need food items every day for the nutrition of the body. To keep the body healthy, it is necessary to include sufficient amount of proteins, fats, carbohydrates, vitamins and mineral salts etc. in the diet and all these nutrients can be obtained from a balanced diet only. This is possible only when the food items, pulses, grains, milk products, spices, oil etc. available in the market are adulterated. Food adulteration greatly reduces the quality of the product. Adulteration of cheap dyes etc. in food makes the product look attractive, but has an adverse effect on nutrition, due to which it is injurious to health.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *