राजनगर नेटो शिव मंदिर में बुद्ध पूर्णिमा पर विशेष रूप से तीन दिवसीय पुजा
सरायकेला : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के धुरीपदा पंचायत अंतर्गत नेटो शिव मंदिर में प्रतिवर्ष भांति इस वर्ष भी बुद्ध पूर्णिमा पर विशेष रूप से तीन दिवसीय पुजा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इस वर्ष भी मंदिर में पुजा अर्चना के बाद रात को छऊ नृत्य , डुबांग नाच, डांस प्रतियोगिता एवं आदिवासी ड्रामा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया. शनिवार सुबह को भी पुजा अर्चना की गई, जिसमें श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है. इस पुजा अर्चना के बाद पीठ में कील घोंपकर भोक्ता उड़ान में शामिल हुए. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने भक्ति के साथ इस अद्भुत भोक्ता उड़ान को देखा. वहीं दूसरी ओर अंगारों पर चलकर भक्तों ने अपनी हठ भक्ति दिखाई. ऐसे माना जाता है कि इस अंगारों से होकर गुजरने से मनुष्य के अंदर विद्यमान अहंकार रूपी राक्षस नष्ट हो जाता है और शरीर के समस्त प्रकार के रोग-पीड़ा भी समाप्त हो जाती है.

नेटो गांव के मंदिर परिसर में भोक्ता ( गाजा डांग), अंगारों में चलना समेत विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इस कार्यक्रम को देखने के लिए राजनगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के अलावा पड़ोसी राज्य ओडिशा से भी साथ ही मेला में कई प्रकार के व्यंजन, मिठाई, सजावटी सामान एवं खिलौने की दुकान भी लगे हुए थे.

Seraikela: Like every year, a three-day worship program is specially organized on Buddha Purnima in Neto Shiv Temple under Dhuripada Panchayat of Rajnagar block area. This year also Chhau dance, Dubang dance, dance competition and tribal drama competition were organized at night after worship in the temple. Worship was also performed on Saturday morning, in which there is a huge crowd of devotees. After this worship, the devotee joined the flight by stabbing a nail in the back. During this, hundreds of villagers present with devotion saw this amazing Bhokta flight. On the other hand, the devotees showed their stubborn devotion by walking on the embers. It is believed that by passing through these embers, the ego-like demon inside the human being is destroyed and all kinds of diseases and pains in the body also end.
Various cultural programs including Bhokta (Gaja Dang), walking in the embers are organized in the temple premises of Neto village. To see this program, apart from various villages of Rajnagar block area, as well as from the neighboring state of Odisha, many types of dishes, sweets, decorative items and toy shops were also engaged in the fair.
