स्वामी श्री राम दास जी महाराज की आठवीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई
जसीडीह : साधना आश्रम के संस्थापक परम पूज्य ब्रह्मलीन स्वामी श्री राम दास जी महाराज की आठवीं पुण्यतिथि आज शनिवार को धूमधाम से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप मनाई गई. प्रातः आश्रम परिसर में सुंदरकांड का पाठ हुआ जिसमें दूरदराज से आए सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया. तत्पश्चात स्वामी रामदास जी महाराज की चरण पादुका का पूजन करने के पश्चात उसे सिर पर रखकर शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में चरण पादुका के पीछे रथों पर सवार होकर देश के विभिन्न स्थानों से आए संत चल रहे थे. उनके पीछे आश्रम परिवार के पुरुष महिलाएं व बच्चे हाथों में पताका ए लिए हुए जयगुरुदेव के उद्घोष के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए. शोभायात्रा आश्रम परिसर से निकलकर पागल बाबा के मंदिर तक पहुंची. मंदिर में यात्रा में शामिल लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई थी. यहां भगवान के समक्ष चरण पादुका को रखकर पूजन के पश्चात हरे रामा हरे कृष्णा की धुन पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया. वहां से यात्रा निकल कर वापस आश्रम परिसर में पहुंची. रथों पर सवार होने वाले संतों में ऋषिकेश से आए स्वामी अमृत प्रकाश जी महाराज राजस्थान से आए स्वामी खेम दास जी महाराज वह एक नाथ जी महाराज सहित विष्णु स्वामी जी महाराज शामिल थे. आश्रम में गुरु पूजन व हवन के पश्चात ब्राह्मण भोजन का आयोजन किया गया. इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के निवासियों सहित दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया. शाम को झंडी संतो द्वारा अमृत सत्संग का आयोजन किया गया | रात्रि के वक्त नित्य स्तुति के साथ तीन दिवसीय समारोह का समापन हुआ.

Jasidih: The eighth death anniversary of Param Pujya Brahmalin Swami Shri Ram Das Ji Maharaj, the founder of Sadhna Ashram, was celebrated on Saturday with pomp and show as per the pre-determined programme. Sunderkand recitation took place in the ashram premises in the morning, in which all the devotees who came from far off places collectively recited Sunderkand. After that, after worshiping the Charan Paduka of Swami Ramdas Ji Maharaj, a procession was taken out by placing it on the head. Saints from different places of the country were walking behind Charan Paduka in the procession riding on chariots. Behind them the men, women and children of the ashram family joined the procession with flags in their hands and chants of ‘Jai Gurudev’. The procession left the ashram premises and reached Pagal Baba’s temple. Drinking water was arranged for the people involved in the yatra in the temple. Here, after worshiping by placing Charan Paduka in front of God, the devotees danced fiercely to the tune of Hare Rama Hare Krishna. From there the journey left and reached back to the ashram premises. Swami Amrit Prakash Ji Maharaj who came from Rishikesh, Swami Khem Das Ji Maharaj who came from Rajasthan, Vishnu Swami Ji Maharaj along with Ek Nath Ji Maharaj were among the saints who rode on the chariots. Brahmin food was organized in the ashram after Guru Pujan and Havan. After this Bhandara was organized in which the devotees who came from far off places including the nearby residents sat together and received the prasad. In the evening Amrit Satsang was organized by Jhandi Saints. The three-day festival ended with daily praises at night.
