खरसावां कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं की नामांकन को लेकर बैठक 427 आवेदनों मैं 75 का होगा चयन
खरसावां के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा छह मैं नामांकन को लेकर प्रखंड चयन समिति की एक बैठक प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी वसुदरा दास की अध्यक्षता में की गई बैठक में वित्तीय वर्ष 2023 24 के नामांकन की कक्षा 6 के कुल 75 बालिकाओं का नामांकन होगा जिसमें अनुसूचित जनजाति के 21 अनुसूचित जाति के चार अत्यंत पिछड़ा वर्ग ओबीसी के 16 बीपीएल के 19 जनरल के 14 तथा माइनॉरिटी के एक बालिकाओं शामिल है बालिकाओं के नामांकन का अंतिम निर्णय अगली बैठक में लिया जाएगा |
Advertisement-

मौके पर श्रीमती दास ने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खरसावां मैं कक्षा 6 में नामांकन के लिए प्रखंड के विभिन्न पंचायत से 427 बालिकाओं का आवेदन प्राप्त हुआ था जिसमें से 75 बालिकाओं का चयन कक्षा 6 के लिए क्या जाएगा उन्होंने कहा कि नामांकन में वैसे छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी जो ड्रॉपआउट है इसके अलावा अनाथ बच्चियों जिसका माता पिता विहीन बेसहारा सहित आदिम जनजाति परिवार के बच्चियों को नामांकन में प्राथमिकता दी जाएगी बैठक में प्रमुख मनेंद्र जामुदा बीईईओ वसुदरा दास जिला परिषद सदस्य सावित्री बानरा जिप कालीचरण बानरा मुखिया मंगल सिंह जामुदा सांसद प्रतिनिधि विवेकानंद प्रधान विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप कलावती महतो वार्डन सरस्वती भगत शिक्षिका स्वार्थी महतो शकुतला कुमारी आदि उपस्थित थे
