एक प्रतिनिधि मंडल ने छोटनागपुर इंटरमीडिएट कॉलेज को डिग्री कॉलेज बनाने को लेकर मंत्री चंपई सोरेन को एक लिखित ज्ञापन दिया
राजनगर एवं पोटका प्रखंड के ग्रामीणों, बुद्धिजीवियों व शिक्षाबिंद के एक प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन एवं कल्याण मंत्री चंपई सोरेन के आवास कार्यालय पहुंचकर, छोटानागपुर इंटर कॉलेज हैसल को उत्क्रमित डिग्री कॉलेज में परिवर्तित कराने की मांग को लेकर रविवार को परिवहन एवं कल्याण मंत्री चंपई सोरेन को एक लिखित ज्ञापन सौंपा। मंत्री चंपई सोरेन ने आश्वासन दिया कि झारखंड सरकार द्वारा प्रत्येक प्रखंड में 1 डिग्री कॉलेज खोलने का पहल एवं निर्णय है, वह हर एक प्रखंड में खुला जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि बहुत ही जल्द छोटनागपुर कॉलेज हैसल को, डिग्री कॉलेज में परिवर्तन करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में कमेटी के सचिव बैनेंत्र महाकुड, प्रोफ़ेसर हेम चंद्र पात्र, जुड़ी पंचायत मुखिया सुकलाल सरदार, सेवानिवृत्त शिक्षक शंकरचंद्र गोप, श्रीकांत सरदार, निखिल गोप, सोमनाथ गोप, पलटू गोप, 20 सूत्री कार्यक्रमी के अध्यक्ष मति शरदा गोप, सुबोध गोप आदि उपस्थित रहे

A delegation of villagers, intellectuals and Shikshabind of Rajnagar and Potka block reached the residence office of Transport and Welfare Minister Champai Soren and presented a letter to Transport and Welfare Minister Champai Soren on Sunday demanding the conversion of Chhotanagpur Inter College Hassel into an upgraded degree college. Handed over written memorandum. Minister Champai Soren assured that Jharkhand government has taken initiative and decision to open one degree college in each block, it will be opened in each block. He assured that Chhotnagpur College Hasel would be converted into degree college very soon. Secretary of the committee, Bainendra Mahakud, Professor Hem Chandra Patra, attached panchayat chief Suklal Sardar, retired teachers Shankarchandra Gop, Srikant Sardar, Nikhil Gop, Somnath Gop, Paltu Gop, president of 20-point program Mati Sharda Gop, Subodh Gop etc were present in the delegation.
