सप्ताह में लगातार दूसरी बार ओवरलोडेड टेंपो पलटने की घटना हुई है
सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला- कांड्रा मुख्य मार्ग पर दुगनी के समीप मंगलवार की सुबह में घटी उक्त सड़क दुर्घटना में ऑटो के अनियंत्रित होकर पलटने से ऑटो चालक सहित टेंपो पर सवार मजदूरी करने जा रही 15 महिला मजदूर घायल हो गई हैं. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह यात्री टेंपो दुगनी गांव से महिला मजदूरों को लेकर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहे साइट पर पहुंचाने सालडीह जा रहा था. इसी दौरान दुगनी के समीप एक स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में ओवरलोडेड टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया.
इसी क्रम में ड्यूटी जा रहे गम्हरिया के रोजगार सेवक शंकर सतपति में स्थानीय लोगों की मदद से रोड एंबुलेंस को सूचना देकर घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. जिसमें दो घायल महिला मजदूर सुगुन कैवर्त और शंकर कैवर्त की स्थिति चिकित्सकों ने गंभीर बताई. शेष घायल महिला मजदूरों में तारामनी, होपना गोप, सुभद्रा नायक, कल्पना गोप, कलावती गोप, फुलमनी गोप, मंगली देवी, जितनी नायक, उत्तरा नायक, दिशा नायक, रानी गोप, सुलोचना कैवर्त और टुंपा दास का इलाज अस्पताल में जारी है. घटना की सूचना पाकर सरायकेला थाना पुलिस पहुंची और टेंपो को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

15 women laborers, including the auto driver, who were on their way to earn wages on a tempo, were injured when the auto overturned on Tuesday morning near Dugni on the Seraikela-Kandra main road under Seraikela police station. In relation to the incident, it is being told that on Tuesday morning, the passenger tempo was going to Saldih to take women laborers from Dugni village to the ongoing construction site. Meanwhile, while trying to save a Scorpio near Dugni, the overloaded tempo overturned uncontrollably.
In the same sequence, Shankar Satpati, the employment servant of Gamharia, who was going on duty, informed the road ambulance with the help of the local people and took the injured to Sadar Hospital. In which the doctors told the condition of two injured women laborers Sugun Kaivart and Shankar Kaivart as serious. Among the remaining injured women labourers, Taramani, Hopna Gop, Subhadra Nayak, Kalpana Gop, Kalavati Gop, Fulmani Gop, Mangali Devi, Jitni Nayak, Uttara Nayak, Disha Nayak, Rani Gop, Sulochana Kaivart and Tumpa Das are undergoing treatment in the hospital. After getting the information of the incident, the police reached Seraikela police station and started further action by taking the tempo in their possession.
