Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

दो चोरों द्वारा क्षति पहुचा कर चोरी किए जाने का प्रयास

सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत शेरे-पंजाब सर्विस रोड किनारे लंकेश्वर टावर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम को दो चोरों द्वारा क्षति पहुचा कर चोरी किए जाने का प्रयास किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार बैंक ऑफ महाराष्ट्र के आदित्यपुर शाखा बैंक के बाहर स्थित एटीएम को दो युवकों द्वारा सोमवार रात तकरीबन 2:00 से 2:30 के बीच तोड़ने का प्रयास किया गया. चोरों द्वारा तकरीबन एक घंटे तक एटीएम को तोड़ कर पैसे निकालने का पूरजोर कोशिश कि गई है. लेकिन चोरी करने में नाकाम रहे. वारदात एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना की जानकारी बैंक के कर्मियों को मंगलवार सुबह हुई, जिसके बाद बैंक कर्मियों द्वारा आदित्यपुर पुलिस को फौरन घटना की जानकारी दी गई.

Advertisement-

मौके पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस द्वारा छानबीन प्रारंभ कर दी गई है. पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर अपराधियों के पहचान में जुट गई है. बैंक ऑफ महाराष्ट्र आदित्यपुर शाखा की ब्रांच मैनेजर आकांक्षा श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि बैंक कर्मियों ने सुबह ही घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया है. बता दें कि 5 महीने पूर्व ही आदित्यपुर में नए शाखा की शुरुआत की गई हैं.
एटीएम मशीन जांच के बाद पता चलेगा पैसे निकले या नहीं ब्रांच मैनेजर आकांक्षा श्रीवास्तव ने बताया कि एटीएम मशीन से पैसे चोरों द्वारा निकाले गए हैं अथवा नहीं इसकी पुख्ता जानकारी सर्विस इंजीनियरों द्वारा एटीएम खोलकर जांच किए जाने के बाद पता चलेग .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *