17 मई को तीन स्थानों पर पानी कनेक्शन के लिए लगेगा कैम्प*
मानगो नगर निगम अंतर्गत गुरूद्वारा बस्ती, शंकोसाई एवं सुखना बस्ती आदि में उत्पन्न जलसंकट की स्थिति को देखते हुए उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए । बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी श्री सुरेश यादव व अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में यह बात सामने आई कि पानी सप्लाई के दौरान कई लोगों द्वारा अवैध रूप से मोटर का उपयोग किया जाता है जिससे निचले इलाकों में पानी सप्लाई में कठिनाई आती है । उपायुक्त द्वारा इसपर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए तत्काल मोटर सीज करने हेतु धावा दल का गठन किया गया तथा सख्त निर्देश दिया गया कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर प्रतिदिन कम से कम 50 मोटर सीज करें।

मानगो में आबादी के बढ़ते स्परूप को देखते हुए अगले 30 वर्षों में पानी की क्या आवश्यकता होगी इसको लेकर 60 MLD का वॉटर ट्रिटमेंट प्लांट के निर्माण पर चर्चा की गई । कार्यपालक अभियंता डी.डब्लू.एस सिविल को अर्बन वॉटर सप्लाई के एडिशनल डीपीआर के लिए प्रस्ताव 15 दिनों के अंदर उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। साथ ही मानगो चौक से डिमना चौक तक सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए परिक्ष्यमान कार्यपालक पदाधिकारी को नियमित अभियान चलाने का निदेश दिया गया।

*करीब 2.5 लाख की आबादी में सिर्फ 23 हजार पानी कनेक्शन*
मानगो वासियों को निर्बाध पानी का सप्लाई मिले इसके लिए जरूरी है कि उनका पानी कनेक्शन हो। पानी कनेक्शन का आवेदन लेने के लिए उपायुक्त ने अगले 8 दिनों तक विभिन्न क्षेत्रों में कैम्प लगाने के निर्देश दिए । 17 मई को शंकोसाई जे पी स्कूल में नगर प्रबंधक राहुल कुमार की निगरानी में तथा खड़िया बस्ती कम्यूनिटी हॉल में परिक्ष्यमान पदाधिकारी चंदन कुमार व पारडीह चौक में नगर प्रबंधक जितेन्द्र कुमार की निगरानी में पानी कनेक्शन के लिए कैम्प लगेगा । उपायुक्त ने कहा कि वैध कनेक्शन लेने से प्रशासन को भी जानकारी होगी कि कितने लोगों तक पानी पहुंच रहा और कितने लोग सही में वंचित रह जा रहे हैं ।

पानी कनेक्शन लेने के लिए जरूरी कागजात निम्नवत हैं-
1. बीपीएल को फ्री कनेक्शन
2. आधार, आवासीय प्रमाण पत्र, होल्डिंग का पेपर (जिन लोगों के पास होल्डिंग का पेपर नहीं होगा उनका इस कैम्प में ही पेपर बनेगा ।)

In view of the situation of water crisis arising in Gurdwara Basti, Shankosai and Sukhna Basti etc. under Mango Municipal Corporation, Deputy Commissioner Smt. Vijaya Jadhav gave necessary guidelines in a meeting with the officials. Executive Officer Mr. Suresh Yadav and officials of other related departments were present in the meeting. It came to light in the meeting that during water supply, many people use motors illegally, due to which there is difficulty in water supply in low-lying areas. Taking serious cognizance of this by the Deputy Commissioner, a raiding team was formed to seize motor immediately and strict instructions were given to identify such people and seize at least 50 motors daily.
In view of the increasing nature of the population in Mango, what would be the requirement of water in the next 30 years, the construction of a 60 MLD water treatment plant was discussed. Executive Engineer DWS Civil was directed to provide the proposal for Additional DPR of Urban Water Supply within 15 days. Along with this, the probationary executive officer was directed to run a regular campaign to remove encroachment from the road from Mango Chowk to Dimna Chowk.
Only 23 thousand water connections in a population of about 2.5 lakhs.
For the residents of Mango to get uninterrupted water supply, it is necessary that they have a water connection. The Deputy Commissioner instructed to set up camps in different areas for the next 8 days to take applications for water connections. On May 17, a water connection camp will be organized at Shankosai JP School under the supervision of city manager Rahul Kumar and probationary office bearer Chandan Kumar at Khadia Basti Community Hall and city manager Jitendra Kumar at Pardih Chowk. The Deputy Commissioner said that by taking a valid connection, the administration will also know that how many people are getting water and how many people are actually being deprived.
The documents required for taking water connection are as follows-
1. Free connection to BPL
2. Aadhaar, residential certificate, paper of holding (Those who do not have paper of holding, their paper will be made in this camp itself.)
