आगजनी में सुरक्षित बचा आत्मा भवन और परिसर का आम बागान।
सरायकेला। खेत में लगी आग की लपटे फैलते फैलते आत्मा भवन परिसर तक पहुंच गई। जिससे आत्मा भवन परिसर में विकसित किए गए आम बागान और आत्मा भवन को नुकसान पहुंचने की संभावना बनने लगी। इसे देखते हुए आत्मा कार्यालय के कंप्यूटर सहायक ने त्वरित आगजनी की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल ने तकरीबन 1 घंटे की मशक्कत के बाद लगी आग को बुझाने में सफलता हासिल की। बताया गया कि यदि समय से आग पर काबू नहीं पाया जाता तो भारी नुकसान संभव था।

Seraikela. The flames spreading in the field reached the Atma Bhavan premises. Due to which there was a possibility of damage to the mango plantation developed in the Atma Bhavan premises and Atma Bhavan. Seeing this, the computer assistant of the Atma office immediately informed the fire brigade about the arson. The fire fighting team that reached the spot succeeded in extinguishing the fire after about 1 hour’s effort. It was told that if the fire was not controlled in time, heavy damage was possible.
