मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान मंगलवार को निर्माणाधीन झारखण्ड भवन के सभी सात फ्लोर का निरीक्षण किया।
राॅंची। मुख्यमंत्री ने इस क्रम में कांफ्रेंस हॉल, डाइनिंग हॉल, मुख्यमंत्री कक्ष, गेस्ट रूम, गवर्नर सुइट समेत अन्य स्थलों का निरीक्षण किया। बाद में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों, सलाहकार और कार्यान्वयन एजेंसियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री नई दिल्ली में बन रहे झारखण्ड भवन के निर्माण में खर्च होने वाले बजट से भी अवगत हुए। इसको लेकर मुख्यमंत्री संतुष्ट नजर नहीं आए और मुख्यमंत्री ने 15 दिनों के अंदर झारखण्ड भवन निर्माण को लेकर जिम्मेवार अधिकारियों एवं सलाहकारों की भूमिका से संबंधित जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा।

Ranchi. In this sequence, the Chief Minister inspected the Conference Hall, Dining Hall, Chief Minister’s Room, Guest Room, Governor’s Suite and other places. Later, a review meeting was also held under the chairmanship of the Chief Minister with the officials of the Building Construction Department, consultants and implementing agencies. In the meeting, the Chief Minister also got apprised of the budget to be spent in the construction of Jharkhand Bhavan being constructed in New Delhi. The Chief Minister was not satisfied with this and asked to present the investigation report regarding the role of responsible officers and consultants regarding the construction of Jharkhand building within 15 days.
