राष्ट्रपति का तीन दिवसीय झारखंड दौराः देवघर के बाबा मंदिर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की पूजा-अर्चना
रांचीः तीन दिवसीय झारखंड दौरे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर पहुंच गई है. देवघर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति ने बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की. इस दौरान उनके साथ राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे मौजूद रहे. इससे पहले देवघर पहुंचे पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया था. बता दें, राष्ट्रपति के देवघर में आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है. देवघर एयरपोर्ट से लेकर बाबा मंदिर साथ ही बाबा मंदिर से लेकर सर्किट हाउस के बीच रुट लाइन में कई स्थानों पर लोग तिरंगा लेकर राष्ट्रपति के स्वागत के लिए सड़क के किनारों पर खड़े रहेंगे.

बता दें. यह पहली बार नहीं जब कोई राष्ट्रपति देवघर का दौरा कर रहा हो. इससे पहले राष्ट्रपति के रुप में डॉ राजेंद्र प्रसाद. प्रणव मुखर्जी और रामनाथ कोविंद ने भी देवघर के बाबा मंदिर का दर्शन और यहां पूजा-अर्चना किया है. राष्ट्रपति बाबा मंदिर में पूजा के बाद सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगी. बता दें. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लगभग सवा दो घंटे तक देवघर में रुकेंगी.

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड से खास रिश्ता है. उनका यह दौरा काफी खास माना जा रहा है. देवघर से राजधानी रांची पहुंचने के बाद वे कई नेताओं से मुलाकात करेंगी. राजधानी रांची में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और स्टेट पुलिस के जवानों को तैनात किया गया हैं. साथ ही सीनियर आईएएस और ADG मॉनिटरिंग कर रहे है.

Ranchi: President Draupadi Murmu has reached Deoghar for a three-day Jharkhand tour. After reaching Deoghar, the President offered prayers at Baba Mandir. During this, Governor CP Radhakrishnan, Agriculture Minister Badal Patralekh, Godda MP Nishikant Dubey were present with him. Before reaching Deoghar, Governor CP Radhakrishnan had welcomed him at the airport. Let us tell you, tight security arrangements have been made by the administration regarding the arrival of the President in Deoghar. From Deoghar Airport to Baba Mandir as well as from Baba Mandir to Circuit House, at many places in the route line, people carrying the tricolor will stand on the sides of the road to welcome the President.
Tell me. This is not the first time that a President is visiting Deoghar. Earlier, Dr. Rajendra Prasad as the President. Pranab Mukherjee and Ramnath Kovind have also visited the Baba Mandir of Deoghar and offered prayers here. The President will leave for Circuit House after worshiping at Baba Mandir. Tell me. President Draupadi Murmu will stay in Deoghar for about two and a half hours.
Tight security arrangements at every step for the arrival of the President
President Draupadi Murmu has a special relationship with Jharkhand. His visit is being considered very special. After reaching capital Ranchi from Deoghar, she will meet many leaders. Central security agencies and state police personnel have been deployed everywhere for the arrival of the President in the capital Ranchi. Also senior IAS and ADG are monitoring.
