मुरमडीह में भाजपा प्रखंड स्तरीय कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न।पार्टी मजबूती पर बनी रणनीति।
राजनगर के मुरुमडीह में भाजपा पश्चिमी प्रखंड अध्यक्ष नारायण महतो की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई।जहाँ मुख्य रूप से भाजपा अनुसूचित जन जाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली,एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सरदार,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा,जिला मंत्री शंकर सामंड आदि मौजूद थे।वहीं राजनगर पश्चिमी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यसमिति की बैठक में बूथ कमेटी की मजबूती पर जोर दिया गया।इस दौरान अजय सरदार को एसटी मोर्चा प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। मौके पर उपस्थित गणेश महाली ने कहा – बूथ मजबूत तो पार्टी मजबूत। हमें पूर्ण विश्वास है हमारे सभी प्रभावशाली कार्यकर्ता है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हमारी पार्टी पूरी तरह तैयार है।और इस बार झारखंड में चाहे लोकसभा हो या विधानसभा दोनों में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जीत का परचम लहरायेगी।

The block level working committee meeting was held in Murumdih, Rajnagar under the chairmanship of BJP West Block President Narayan Mahato. Where mainly state treasurer of BJP Scheduled Caste Morcha Ganesh Mahali, ST Morcha district president Sanjay Sardar, state working committee member Ramesh Hansda, District Minister Shankar Samand etc. were present there. All the workers of Rajnagar West were present there. In the working committee meeting, emphasis was laid on the strength of the booth committee. During this, Ajay Sardar was made the ST Morcha Block Executive President. Ganesh Mahali present on the occasion said – If the booth is strong then the party is strong. We have full confidence that our all are effective workers. Our party is fully prepared for the upcoming Lok Sabha elections. And this time in Jharkhand, whether in the Lok Sabha or in the Vidhansabha, the BJP will win with a thumping majority.
