सड़क सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन।
सरायकेला। इंस्टिट्यूट फॉर एजुकेशन महाविद्यालय में जिला परिवहन विभाग की रोड सेफ्टी टीम द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुंदन वर्मा, सड़क अभियांत्रिकी विश्लेषक आशुतोष कुमार एवं सड़क सुरक्षा आईटी सहायक धृत कुमार द्वारा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। जिसमें स्वयंसेवक अधिकारी प्रो ओम प्रकाश द्वारा सहयोग किया गया। कार्यशाला में वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग करने, लाइसेंस और इंश्योरेंस पेपर साथ रखने सहित कुछ नियमों और धाराओं से अवगत कराया गया। गुड सेमेटेरियन की जानकारी देते हुए दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद करने और गोल्डन आवर का सदुपयोग करने की जानकारी दी गई। बताया गया कि ऐसे अच्छे नागरिक के लिए सरकार की तरफ से नगद राशि पुरस्कार के तौर पर दिए जाने का प्रावधान किया गया है। जीवन अनमोल है जिसकी सुरक्षा स्वयं सुनिश्चित कर सफर करें जैसे मूल भावनाओं से छात्र-छात्राओं और शिक्षक शिक्षिकाओं को अवगत कराया गया। कार्यक्रम का संचालन राहुल डोगरा द्वारा किया गया। मौके पर शिक्षक शिक्षिका श्रावणी मुखर्जी, सुमन कुमारी, इंदु कुमारी, सिक्की कुमारी, वंदना कुमारी, पुष्पा कुमारी, माधुरी कुमारी, रंजनी कुमार एवं अंशु देव मौजूद रहे।

Seraikela. A one-day workshop was organized by the Road Safety team of the District Transport Department at the Institute for Education College. In which the students and teachers of the college were made aware of road safety by District Road Safety Manager Kundan Verma, Road Engineering Analyst Ashutosh Kumar and Road Safety IT Assistant Dhrit Kumar. In which the volunteer officer Prof. Om Prakash cooperated. In the workshop some of the rules and sections including wearing helmet while driving, using seat belt, carrying license and insurance papers were made aware. While giving information about Good Sematarian, information was given to help the accident victims and make good use of the golden hour. It was informed that a provision has been made to give cash prize to such good citizens by the government. Life is precious, travel by ensuring its own safety, like basic feelings were conveyed to the students and teachers. The program was coordinated by Rahul Dogra. Teachers Shravani Mukherjee, Suman Kumari, Indu Kumari, Sikki Kumari, Vandana Kumari, Pushpa Kumari, Madhuri Kumari, Ranjani Kumar and Anshu Dev were present on the occasion.
