भोजपुरी की उन्नति के लिए हर शहर में होगा सारेगामा खेसारी नाईट का आयोजन : बद्रीनाथ झा
जमशेदपुर में हुआ सारेगामा खेसारी नाईट का भव्य आयोजन, झूम कर नाचे खेसारीलाल यादव, की जमकर मस्ती
भोजपुरी भाषा, फिल्म और गानों के विकास के लिए शुरू हुआ सारेगामा खेसारी नाईट का कारवां आज जमशेदपुर (झारखंड) पहुंचा, जहां भोजपुरी अभिनेता और ट्रेंडिंग मशीन के नाम से मशहूर खेसारीलाल यादव ने दर्शकों को अपने गानों पर झूमने को मजबूर कर दिया। सारेगामा खेसारी नाईट में खेसारीलाल यादव भी झूमकर नाचे और वहाँ मौजूद अपने फैंस को भी खूब नचाया। इससे पहले यहाँ उन्होंने अपना आज रिलीज हुआ गाना “मुरब्बा” का भी प्रमोशन किया और कहा कि दर्शकों के प्यार और आशीर्वाद ने हमें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। उम्मीद है हमारे नए गाने को भी खूब सफल बनाएंगे।

मौके पर खेसारीलाल यादव ने सारेगामा खेसारी नाईट की भी सराहना की और झारखंड के शहर जमशेदपुर को लेकर कहा कि जमशेदपुर जितना खूबसूरत जगह है, उतने ही प्यारे लोग हैं यहाँ। अगर देखा जाए तो फिल्मों के शूटिंग के लिहाज से यह जगह परफेक्ट है और यहाँ के प्राकृतिक छटा इस जगह को फिल्म सिटी जैसा एहसास कराता है। यहाँ जल, जंगल, जमीन, नाले, सड़क, खूबसूरत आसमान, वर्ल्ड क्लास सुविधाएं जैसी हर वो चीज है, जो फिल्म सिटी में होनी चाहिए। बस जरूरत है कि यहाँ सरकार से फिल्म मेकिंग के लिए थोड़ी मदद मिल जाए, फिर इस शहर से भी अच्छी फिल्में बनकर निकलेंगी और दुनिया में इस लोकेशन को देखा जाएगा। इसके साथ ही यह स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों के साथ अन्य लोगों के लिए रोजगार का भी सृजन करेगा। यहाँ की आवोहवा हम फ़िल्मकारों को खूब लुभाती है।

वहीं, मशहूर म्यूजिक कंपनी सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड ने बताया कि सारेगामा खेसारी नाईट की परिकल्पना भोजपुरी भाषा, भोजपुरी फिल्में और भोजपुरी गानों के विकास से जुड़ी हुई है। इस नाईट का जमशेदपुर में आयोजन के पीछे हमारा मुख्य उद्देश्य भोजपुरी भाषा, गानों और फिल्मों को आगे बढ़ना व झारखंड में फिल्मो के प्रति जागरूकता लाने का है। बस थोड़ी मदद यहाँ सरकार से चाहिए। इसका आयोजन हर शहर में होगा। उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कि पबों में, डिस्को में, हिंदी और पंजाबी के साथ दूसरे गाने बजते हैं और लोग उस पर थिरकते नजर आते हैं। जबकि हमारी भोजपुरी आज दुनिया भर में सबसे अधिक सुनी जाती है। लेकिन फिर भी हम पीछे हैं, क्योंकि हम अपनी भाषा को सही जगहों पर प्रमोट नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए हमने इसकी शुरुआत की है।

The grand event of Saregama Khesari Night took place in Jamshedpur, Khesarilal Yadav danced and had a lot of fun
The caravan of Saregama Khesari Night, which started for the development of Bhojpuri language, films and songs, reached Jamshedpur (Jharkhand) today, where Bhojpuri actor and trending machine Khesarilal Yadav forced the audience to dance to his songs. Khesarilal Yadav also danced in Saregama Khesari Night and also made his fans present there dance a lot. Earlier here he also promoted his today released song “Murabba” and said that the audience’s love and blessings have brought us to where we are today. We hope to make our new song very successful.
On the occasion, Khesarilal Yadav also praised Saregama Khesari Night and said about Jamshedpur city of Jharkhand that the more beautiful the place Jamshedpur is, the more lovely people are here. If seen, this place is perfect for shooting films and the natural shade here makes this place feel like a film city. It has everything like water, forest, land, drains, roads, beautiful sky, world class facilities, which should be there in a film city. It is just necessary that there is some help from the government for film making, then good films will be made from this city and this location will be seen in the world. Along with this, it will also generate employment for local artists and technicians among others. The atmosphere here is very appealing to us filmmakers.
On the other hand, the business head of the famous music company Saregama Hum Bhojpuri told that the concept of Saregama Khesari Night is related to the development of Bhojpuri language, Bhojpuri films and Bhojpuri songs. Our main objective behind organizing this night in Jamshedpur is to promote Bhojpuri language, songs and films and to bring awareness about films in Jharkhand. Just a little help is needed from the government here. It will be organized in every city. He said that you must have seen that in pubs, discos, other songs are played along with Hindi and Punjabi and people are seen dancing on it. While our Bhojpuri is most listened to all over the world today. But still we are behind because we are not promoting our language at the right places.are getting That’s why we started it.
