जमशेदपुर के एग्रीको ट्रांस्पोर्ट मैदान “टाटा आईपीएल” फैन पार्क का आयोजन
जमशेदपुर फैन पार्क में आगामी 28 मई को मुंबई इंडियन और चेन्नई सूपर किंग के बीच होने वाले फाइनल मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा जहां प्रशंसक जुड़कर मैच का आनंद ले सकते है. शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित एक होटल में इसको लेकर एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया. इस दौरान बीसीसीआई की ओर से एल्विन गायकवार्ड और जेएससीए की ओर से मनोज कुमार और आशीष सिंह मौजूद रहे. प्रेस को संबोधित करते हुए एल्विन ने बताया कि आईपीएल की शुरुआत से लेकर अब तक 22 राज्यों में कुल 40 फैन पार्क का आयोजन किया जा चुका है. मैच के फाइनल के लिए देश भर में कुल पांच शहरों में फैन पार्क का आजोयन किया जा रहा है. इस फैन पार्क में 32/80 की बड़ी एलसीडी स्क्रिन पर मैच का सीधा प्रसारन किया जाएगा. इस फैन पार्क में लोगों की इंट्री फ्री होगी. जमशेदपुर में यह अब तक दो फैन पार्क का आयोजन हो चुका है यह तीसरा आजोयन है. इंट्री के लिए तीन तरह के रिस्ट बैंड बनाए गए है. जिसमें एक पुरुष के लिए एक महिला के लिए और एक बच्चों के लिए है. फैन पार्क में आने वालों को यह रिस्ट बैंड अपने कलाई में बंधना होगा.

सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
एल्विन ने बताया कि फैन पार्क में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए है. लोग कोई भी नुकिली चीज या अन्य कोई वस्तु अंदर नहीं ले जा सकते. उन्होंने कहा कि इसके पूर्व धनबाद में फैन पार्क का आयोजन किया गया था जहां कुल 20 हजार से ज्यादा लोग जुड़े थे. इस बार यह संख्या बढ़ने वाली है.

मिलेंगे गिफ्ट वाउचर
एल्विन ने बताया कि फैन पार्क में आने वालों के लिए मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई है. यहां फूड जोन से लेकर गेमिंग जोन भी रहेगा. इसके अलावा ब्रेक में क्विज का भी आयोजन किया गया है. सही जवाब देने वालों को क्रिकेटर्स की साइन की गई टीशर्ट दी जाएगी. उन्होंने कहा कि मैच का प्रसारण 7.30 बजे से होगा पर फैन पार्क में इंट्री 5.30 बजे होगी.

The final match between Mumbai Indian and Chennai Super Kings will be telecasted live on 28th May at Jamshedpur Fan Park where fans can join and enjoy the match. On Friday, a press conference was organized in a hotel located in Bishtupur. During this, Alvin Gaikwad from BCCI and Manoj Kumar and Ashish Singh from JSCA were present. Addressing the press, Alvin said that since the inception of IPL, a total of 40 fan parks have been organized in 22 states. For the final of the match, fan parks are being organized in a total of five cities across the country. The live telecast of the match will be done on a large 32/80 LCD screen in this fan park. Entry of people in this fan park will be free. So far two fan parks have been organized in Jamshedpur, this is the third one. Three types of wrist bands have been made for entry. One for men, one for women and one for children. Visitors to the Fan Park will have to tie this wristband around their wrists.
There will be strict security arrangements
Alvin told that strict arrangements have been made for security in the fan park. People cannot take any sharp object or any other object inside. He said that before this a fan park was organized in Dhanbad where more than 20 thousand people were involved. This time this number is going to increase.
Will get gift voucher
Alvin told that entertainment has also been arranged for the visitors to the fan park. From food zone to gaming zone will also be there. Apart from this, quiz has also been organized in the break. Those who answer correctly will be given a signed T-shirt of the cricketers. He said that the telecast of the match will be from 7.30 am but the entry in the fan park will be at 5.30 am.
