होरलोर गाँव में तीन मासूम बच्चों को माता पिता ने छोड़ा।
पश्चिम सिंहभूम खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत होरलोर गाँव में तीन मासूम बच्चों को माता पिता ने छोड़ कर पिता नौरू बानरा आंध्रप्रदेश चले गए, माता फूलकुमारी बानरा तमिलनाडु चले गए,बच्चों का भविष्य अंधकार पर, खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा को रुईडी पंचायत के वाड सदस्य द्वारा सूचना दिया गया,प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा को सूचना मिलते ही होरलोर गाँव पहुँच कर बच्चों का संज्ञान लिया, बच्चों के माता पिता में आपसी तालमेल नहीं था,हमेशा झगड़ा होते रहता था।माता पिता का आपसी झगड़ा होने के कारण बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।तीन महीने से बच्चें अकेले रह रहे है।बड़ा बच्चा समीर बानरा 9 वर्ष,तीसरा कक्षा में पढ़ रहा है,दूसरा सुरसिंग बानरा 7 वर्ष, तीसरा बिरसा बानरा 4 वर्ष, दोनों आंगनवाड़ी में पढ़ रहे है।आंगनवाड़ी में जो चावल मिलता है उन चावल को अपने ही पका के खाते है ये बच्चें।कभी कभी तो भूखे ही सो जाते है,स्थिति बहुत खराब है।प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने बच्चों के लिए सूखा राशन खरीद कर बच्चों को दिया,बच्चें बहुत भूखे थे।प्रमुख ने चाइल्डलाइन में संपर्क किया, और समाज सेवी प्रकाश लागुरी जी को भी सम्पर्क किया।चाइल्डलाइन के अधिकारी इन बच्चों को कल जिला मुख्यालय कल लाएंगे।मौके में उपस्थित आंगनवाड़ी सेविका रस्मती बानरा,पंचायत समिति सदस्या बमेया छोड़ा,नरेश पूर्ती,मौजूद थे।

In Horlor village under West Singhbhum Khuntpani block, three innocent children were abandoned by their parents, father Nauru Banra went to Andhra Pradesh, mother Phoolkumari Banra went to Tamil Nadu, the future of the children is dark, Khuntpani block chief Siddharth Honhaga informed by the ward member of Ruidi Panchayat Given, block head Siddharth Honhaga reached Horlor village as soon as he got the information and took cognizance of the children, there was no coordination between the parents of the children, there was always a quarrel. Due to the mutual quarrel between the parents, the children have to suffer. .The children are living alone since three months.Elder child Sameer Banra 9 years old, studying in 3rd standard, second Sursing Banra 7 years old, third Birsa Banra 4 years old, both studying in Anganwadi. These children cook their own rice and eat it. Sometimes they go to bed hungry, the situation is very bad. Block chief Siddharth Honhaga bought dry ration for the children and gave it to the children, the children were very hungry. Contacted, and also contacted social worker Prakash Laguri ji. Childline officials will bring these children to the district headquarters tomorrow. Anganwadi worker Rasmati Banra, Panchayat committee member Bameya Chhoda, Naresh Purti were present on the occasion.
