Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झामुमो राजनगर प्रखंड कमेटी का गठन।नए पधाधिकार्यों का हुआ स्वास्थ्य।रामजीत कुमार हांसदा(लालू हांसदा) बने राजनगर के नए प्रखंड अध्यक्ष।

 

राजनगर के झामुमो कार्यलय में शनिवार को नव नियुक्त प्रखंड कमेटी के सदस्यों का स्वागत झामुमो कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर किया।वहीं झामुमो के राजनगर प्रखंड कमेटी में रामजीत कुमार हांसदा उर्फ लालू हांसदा प्रखंड अध्यक्ष मनोनित हुए।जिसकी अध्यक्षता में शनिवार को नवनियुक्त प्रखंड कमेटी के सभी सदस्यों का स्वागत सम्मान किया गया।सर्वप्रथम झामुमो कार्यलय में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्व. धर्मा मुर्मु के तसवीर पर माल्यार्पण कर उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा गया।तत्पश्चात प्रखंड कमेटी के नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को माला पहना कर स्वास्थ्य किया गया,साथ ही लड्डू बांटे गए।मौके पर नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष रामजीत हांसदा ने जिला कमेटी एवं झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री सह सरायकेला विधानसभा के विधायक चंपई सोरेन का आभार प्रकट किया ।उन्होंने कहा पार्टी ने मुझे जो दायित्व दिया है।उसे मैं पूरी निष्ठा के साथ पालन करूंगा।एवं पार्टी के दिशा निर्देशो का पालन करते हुए संगठन मजबूती प्रदान करूंगा।
बता दें कि जिला कमेटी राजनगर प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया जिसमें प्रखंड अध्यक्ष रामजीत कुमार हांसदा उर्फ लालू हांसदा,सचिव -सोमनाथ गोप,उपाध्यक्ष – जोगेश्वर महतो,चतुर्भुज प्रधान,राकेश पति,कुँवर टुडु,सामु टुडु,रमेश पूर्ति को बनाया गया।वहीं प्रखंड संयुक्त सचिव में राय सिंह कुदादा,एवं संगठन सचिव अर्जुन मुर्मु और घनश्याम महाकुड़ को बनाया गया। कार्यलय सचिव के रूप में करमु चरण पान एवं प्रखंड कोषाध्यक्ष विजय प्रधान को मनोनित किया गया।
वहीं स्वागत सभा मे झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता हीरालाल सतपति ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को आर्शीवाद दिया।इस मौके पर झामुमो के सभी सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

On Saturday, JMM workers welcomed the newly appointed block committee members at Rajnagar’s JMM office by garlanding them. In JMM’s Rajnagar block committee, Ramjit Kumar Hansda alias Lalu Hansda was nominated as block president. All the members were welcomed and honoured.First of all former block president late in JMM office. Wreaths were placed on the photo of Dharma Murmu and a two-minute silence was observed in his memory.After that, all the newly appointed office bearers of the Block Committee were garlanded and laddoos were distributed. On the occasion, the newly appointed Block President Ramjit Hansda, District Committee and Jharkhand Expressed gratitude to the Government’s Transport Minister cum MLA of Seraikela Vidhansabha, Champai Soren. He said that the responsibility given to me by the party, I will follow it with full devotion. And by following the guidelines of the party, I will strengthen the organization.
Tell that the District Committee Rajnagar Block Committee was expanded in which Block President Ramjit Kumar Hansda alias Lalu Hansda, Secretary – Somnath Gop, Vice President – Jogeshwar Mahato, Chaturbhuj Pradhan, Rakesh Pati, Kunwar Tudu, Samu Tudu, Ramesh Purti were made. Rai Singh Kudada, and organization secretaries Arjun Murmu and Ghanshyam Mahakud were made the block joint secretaries. Karmu Charan Pan and Block Treasurer Vijay Pradhan were nominated as office secretaries.
In the reception meeting, JMM’s senior worker Heeralal Satpati blessed all the newly appointed office bearers. All active workers of JMM were present on the occasion.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *