विभागीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए मंत्री चंपई सोरेन
सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित सुवर्णरेखा परियोजना के ईचा गालूडीह कॉम्प्लेक्स सभागार में आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने समीक्षा बैठक में उपस्थित हुए। नगर विकास विभाग, विद्युत विभाग एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं/कार्यों की बैठक में समीक्षा की गई। नगर निगम अंतर्गत विभिन्न वार्डों में लंबित रिस्टोरेशन कार्य, जलापूर्ति योजना और सीवरेज योजना की कार्य प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की, और कार्यों को शीघ्र निपटारे का निर्देश दिया गया। योजनाओं का कार्य कर रही एजेंसी जुडको के साथ ठेकेदार जिंदल पावर और सापुरजी पालमजी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने मंत्री चम्पई सोरेन को आश्वस्त किया कि 30 जून तक सभी वार्डों में सड़कों पर पानी और सिवरेज का पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे भर दिये जाएंगे।वही वन विभाग और पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने भी आश्वस्त किया कि उनके द्वारा सशर्त अनापत्ति प्रमाण पत्र शीघ्र उपलब्ध करा दिया जाएगा। उपस्थित बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा कि लगातार विद्युत आपूर्ति में सुधार का काम किया जा रहा है। वर्तमान में 22 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। मौके पर अपर नगर आयुक्त सह प्रशासक गिरिजा शंकर प्रसाद, डीडीसी प्रवीण गागराई, एडीसी सुबोध कुमार, एसडीएम राम कृष्ण कुमार, सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता जेसन होरो, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद आदि मौजूद थे.

Tribal Welfare cum Transport Minister Champai Soren attended the review meeting at Icha Galudih Complex Auditorium of Subarnarekha Project located at Adityapur in Seraikela Kharsawan district. The schemes/works run under Urban Development Department, Electricity Department and Drinking Water and Sanitation Department were reviewed in the meeting. Reviewed the progress report of the pending restoration work, water supply scheme and sewerage scheme in various wards under the Municipal Corporation, and instructed to complete the works soon. Project director of contractor Jindal Power and Sapoorji Palamji along with agency Judco, which is working on the projects, assured Minister Champai Soren that by June 30, pits dug for laying water and sewerage pipelines on roads in all wards will be filled. The officials of Forest Department and Road Construction Department also assured that the conditional no-objection certificate would be made available by them soon. The officials of the electricity department present said that work is being done to improve the power supply continuously. Presently 22 hours power supply is being done. On the occasion Additional Municipal Commissioner cum Administrator Girija Shankar Prasad, DDC Praveen Gagarai, ADC Subodh Kumar, SDM Ram Krishna Kumar, Executive Officer of Seraikela Nagar Panchayat Rajendra Prasad, Executive Engineer of Drinking Water Sanitation Department Jason Horo, Executive Engineer of Electricity Department Anup Prasad etc. were present.
