लातेहार पुलिस ने टीएसपीसी के आधा दर्जन उग्रवादियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार
लातेहार।झारखण्ड के लातेहार पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के छह उग्रवादियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इन उग्रवादियों की गिरफ्तारी लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के डोंकी-हेसातु-बरवाही तीन मुहान के पास से की गयी है। ये यहां किसी उग्रवादी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे थे। एसपी ने यहां आयोजित एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि 28 मई की रात्रि तकरीबन साढ़े नौ बजे गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी के पांच-छह उग्रवादी उस स्थान पर किसी उग्रवादी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हैं।सूचना के सत्यापन के बाद एक छापामारी टीम का गठन किया गया।टीम के सदस्यों ने रात के तकरीबन 10:40 बजे तीन मुहान के पास पहुंच कर घेराबंदी की।इस घेराबंदी में वहां मौजूद सभी छह उग्रवादी पकड़े गये।पुलिस के द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने अपने आप को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी का सदस्य बताया।प्रेस वार्ता में एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा व लातेहार अंचल पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

गिरफ्तार उग्रवादियों में मुकेश यादव (20) ग्राम होटाई, पांकी,मुकेश यादव (20) ग्राम तितलंगी, पलामू,अवधेश यादव (23) ग्राम चेरी, लेस्लीगंज पलामू, प्रभात कुमार यादव उर्फ अफजल उर्फ अभिषेक (22)ग्राम बिदरा, पलामू,भीम पासवान (26) ग्राम डोंकी, मनिका,नंदू शर्मा ( 28 ) ग्राम जान्हो, मनिका शामिल हैं।इन उग्रवादियों के पास से एक 315 बोर का लोडेड देसी बोल्ट राइफल, एक लोहे का लोडेड देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, अलग-अलग कंपनी का चार मोबाइल, एक काले-ब्लू रंग की पैसन प्रो मोटरसाइकिल (जेएच 03एन- 9932) बरामद की गयी है।छापामारी में पुलिस अवर निरीक्षक सह हेरहंज थाना प्रभारी शुभम कुमार गुप्ता, बरवाडीह थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह, मनिका थाना के पुअनि गौतम कुमार व मिथिलेश कुमार तथा बरवैया पुलिस पिकेट के सअनि देवचंद हांसदा व बरवैया सैट 207 के सशस्त्र जवान शामिल थे

Latehar. Jharkhand’s Latehar Police has arrested six militants of banned militant outfit TSPC with weapons. On the basis of secret information received by SP Anjani Anjan, these militants were arrested near Donki-Hesatu-Barwahi three mouths of Herhanj police station area of Latehar district. They had gathered here to carry out some militant incident. The SP gave this information in a press conference held here. SP Anjani Anjan told that at around 9.30 pm on May 28, secret information was received that five-six militants of TSPC have gathered at that place to carry out any militant incident. After verification of the information, a raid team was formed. Gaya. The team members reached near Teen Muhan around 10.40 pm and laid siege. In this siege, all the six militants present there were caught. When asked by the police, they identified themselves as members of the banned militant organization TSPC. SDPO Santosh Kumar Mishra and Latehar Zone Police Inspector Chandrashekhar Chaudhary were mainly present in the press conference.
Arrested militants include Mukesh Yadav (20) Village Hotai, Panki, Mukesh Yadav (20) Village Titlangi, Palamu, Awadhesh Yadav (23) Village Cheri, Lesliganj Palamu, Prabhat Kumar Yadav alias Afzal alias Abhishek (22) Village Bidra, Palamu, Bhima Paswan (26) village Donki, Manika, Nandu Sharma (28) village Janho, Manika. These militants have one 315 bore loaded country bolt rifle, one iron loaded country katta, six live cartridges, different company Four mobiles, a black-blue colored Passion Pro motorcycle (JH 03N- 9932) have been recovered. In the raid, police sub-inspector cum Herhanj police station in-charge Shubham Kumar Gupta, Barwadih police station in-charge Srinivas Singh, Manika police station’s Puani Gautam Kumar and Mithilesh Kumar and Sani Devchand Hansda of Barvaiya Police Picket and armed personnel of Barvaiya SAT 207 were involved.
