तांत्रिक ने कहा-तुम्हें जादू टोने से टीबी की बीमारी हुआ है,तांत्रिक के चक्कर में एक व्यक्ति की हत्या कर दी,दो गिरफ्तार…
राँची। जिले के तमाड़ थाना इलाके में 2 दिन पूर्व हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए गए टांगी को भी बरामद किया है।बताया गया कि मृतक दुर्गा चरण मुंडा के लापता होने की जानकारी उनके पुत्र से मिलने के बाद पुलिस ने शव बरामद किया था।पुत्र ने बताया था कि 27 मई को उसके पिता देवड़ी मंदिर के समीप यूनाइटेड बैंक से पैसा निकालने गए थे।लेकिन अभी तक घर वापस नहीं आए हैं।उसके बाद पुलिस के साथ खोजबीन शुरू लिया गया।खोजबीन के क्रम में जाहिर टीकर नामक गांव के समीप एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ मिला। जिसकी शिनाख्त दुर्गाचरण मुंडा के रूप में की गई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्तिक मुंडा को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने कबूला की दुर्गा चरण मुंडा की हत्या अपने एक साथी के साथ मिलकर की थी।बताया गया कि दुर्गाचरण मुंडा के कारण जादू टोना के कारण उसे टीबी हो गया है।जबकि आरोपी को पहले से ही टीबी की बीमारी थी ,लेकिन तांत्रिक के चक्कर में पड़ने के कारण और तांत्रिक ने कार्तिक मुंडा को विश्वास दिलाया कि दुर्गा चरण मुंडा के जादू टोने के कारण ही तुम्हें टीबी हो गया है। इस पर वह उसकी हत्या करने की कोशिश में था और उस दिन बैंक से लौटने के दौरान सुनसान होने के कारण उस जगह हत्या कर दी।पुलिस ने आरोपी कार्तिक मुंडा और हत्या में साथ देने वाले उसके साथी सुरेंद्र मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है।

Ranchi. Revealing the murder that took place two days ago in the Tamar police station area of the district, the police have arrested two accused. The body was recovered by the police after meeting the son. The son had told that on May 27, his father had gone to withdraw money from the United Bank near Deori temple. But has not yet returned home. After that the search started with the police Taken. During the search, a dead body of a person was found soaked in blood near a village named Zahir Tikar. Whose identification was done as Durgacharan Munda. While investigating the case, the police arrested Karthik Munda on the basis of secret information.
During interrogation, the accused confessed that Durga Charan Munda had been murdered along with one of his accomplices. It was told that Durgacharan Munda had contracted TB due to witchcraft. While the accused was already suffering from TB, but the occultist Due to falling in the affair and Tantrik convinced Karthik Munda that you have got TB because of Durga Charan Munda’s witchcraft. On this, he tried to kill her and that day while returning from the bank, as the place was deserted, the police arrested the accused Karthik Munda and his accomplice Surendra Munda and sent them to jail. Have sent.
