Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

होल्डिंग संख्या 29 न्यू रानीकुदर, रोड नम्बर 3 अवैध भवन निर्माण की लिखित शिकायत को संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई

विशेष पदाधिकारी के समक्ष रानीकुदर के स्थानीय निवासियों के द्वारा आलम नूरी , के द्वारा होल्डिंग संख्या 29 न्यू रानीकुदर, रोड नम्बर 3 अवैध भवन निर्माण की लिखित शिकायत को संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने हेतु जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी श्री संजय कुमार द्वारा टीम गठित कर उपरोक्त भवन के जांच के लिए तत्काल भेजा गया । परीक्षयमान कार्यपालक पदाधिकारी श्रीमती संतोषनी मुर्मू , नगर प्रबंधक जॉय गुड़िया, कनीय अभियंता मानष सतपथी द्वारा संयुक्त जांच करते हुए स्थल निरीक्षण करते हुए भवन निर्माण करने वाले आलम नूरी से कार्यालय द्वारा पारित भवन नक्शा की सत्यापन एवं निर्माण कार्य की जांच हेतु कागजात प्रस्तुत करने पर भवन निर्माणकर्ता के द्वारा नक्शा एवं जमीन से संबंधित कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका । जांच के दौरान आलम नूरी के द्वारा भवन बिना अनुमति के अवैध रूप से भवन निर्माण कार्य किए कराए जाने की बात स्वीकारा। जिसके उपरांत विशेष पदाधिकारी के निर्देश पर जांच दल के द्वारा निर्माण कार्य बंद करवाते हुए उक्त निर्माधीन भवन के गेट को सील कर दिया गया । इसके साथ ही आलम नूरी पर विशेष पदाधिकारी के न्यायालय में पक्ष प्रस्तुत करने हेतु जमीन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु निदेशीत किया गया । उक्त करवाई के उपरांत स्थानीय लोगो द्वारा जमशेदपुर अ क्षे स की त्वरित करवाई पर आभार प्रकट किया गया।

*==============================*

*# Team PRD EastSinghbhum, Jamshedpur*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *